फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Anti-government protests raging, two killed in clashes with police, paramilitary forces deployed

Bangladesh: सरकार विरोधी प्रदर्शन उग्र, पुलिस से झड़पों में दो की मौत, देशभर में अर्धसैनिक बल तैनात

Wed, 01 Nov 2023 05:33 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 05:33 AM IST
सार

मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने रविवार को पार्टी समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों के जवाब में तीन दिनी सड़क नाकेबंदी का आह्वान किया था। बीएनपी की मांग है कि पीएम शेख हसीना जनवरी में होने वाले आम चुनाव से पहले इस्तीफा दें और चुनावों को तटस्थ कार्यवाहक सरकार की देखरेख में होने दें।

विज्ञापन
Bangladesh Anti-government protests raging, two killed in clashes with police, paramilitary forces deployed
बांग्लदेश सरकार विरोधी प्रदर्शन उग्र - फोटो : Social media

विस्तार

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प में दो लोगों की मौत हो गई व दर्जनों घायल हो गए। तीन दिनों तक ट्रांसपोर्ट रोकने की घोषणा के पहले ही दिन देश में हसीना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए। इस बीच सरकार ने देशभर में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने रविवार को पार्टी समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों के जवाब में तीन दिनी सड़क नाकेबंदी का आह्वान किया था। बीएनपी की मांग है कि पीएम शेख हसीना जनवरी में होने वाले आम चुनाव से पहले इस्तीफा दें और चुनावों को तटस्थ कार्यवाहक सरकार की देखरेख में होने दें।
विज्ञापन


सरकार ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया है। मंगलवार को हुई झड़पों में किशोरगंज के मध्य जिले में दो प्रदर्शनकारी मारे गए और 15 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हालात को काबू करने के लिए रबर की गोलियां भी चलानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंकवादी पार्टी है बीएनपी: शेख हसीना  
इस बीच, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीएनपी को 'आतंकवादी पार्टी' करार दिया है। उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट द्वारा की गई हालिया आतंकी गतिविधियों की निंदा की और कहा कि बीएनपी ने 28 अक्तूबर को हिंसा का सहारा लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक आतंकवादी पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed