फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Air Force's C-130J transport aircraft carrying seven military personnel lands at Bangladeshi air ba

Bangladesh: सात बांग्लादेशी सैन्यकर्मियों के साथ वापस लौटा सी-130जे विमान; शेख हसीना फिलहाल भारत में ही मौजूद

Tue, 06 Aug 2024 05:32 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 06 Aug 2024 05:32 PM IST
सार

Bangladesh: भारत के रक्षा सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश का सी-130जे परिवहन विमान भारत से उड़ान भरने के बाद सात सैन्यकर्मियों को लेकर बांग्लादेशी हवाई अड्डे पर उतर चुका है। जानकारी के मुताबिक इस विमान पर भारत की एजेंसियों की तरफ से निगरानी रखी गई।

विज्ञापन
Bangladesh Air Force's C-130J transport aircraft carrying seven military personnel lands at Bangladeshi air ba
सात बांग्लादेशी सैन्यकर्मियों के साथ वापस लौटा सी-130जे विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दो महीने की हिंसा के बाद राजनीतिक संकट से जूझ रहे बांग्लादेश में अभी भी स्थिति सामान्य नहीं है। इस पर एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा बांग्लादेश वायुसेना का सी-130जे विमान अब बांग्लादेश वापस पहुंच चुका है। इस दौरान इस परिवहन विमान में सात बांग्लादेशी सैन्यकर्मी में सवार थे। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने रखी विमान पर नजर
वहीं सूत्रों के अनुसार, दिन में बांग्लादेश वायु सेना के सी-130 जे ने भारतीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हिंडन वायु सेना बेस से उड़ान भरी। जिसके बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे रास्ते विमान पर नजर बनाए रखी थी। आपको बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल भारत में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भारत पहुंची थी शेख हसीना
इससे पहले पांच अगस्त को देश में बिगड़े हालात के बाद शेख हसीना अपना इस्तीफा देने के बाद सोमवार शाम को भारत पहुंचीं थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शेख हसीना दिल्ली में ही रहेंगी या बाद में किसी अन्य स्थान पर चली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में विदेश मंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को संसद में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की और नेताओं को बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश में इस मुद्दे पर हुई प्रगति और देश में मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सर्वदलीय बैठक के सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि कैसे शेख हसीना भारत आईं और भारत बांग्लादेशी नेता का कैसे ख्याल रखेगा।


'शेख हसीना को सरकार समय देना चाहती हैं'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में हैं और भारत सरकार उन्हें समय देना चाहती है ताकि वे भारत सरकार को बता सकें कि उनका भविष्य क्या होगा। वहीं एक्स से बात करते हुए एस जयशंकर ने कहा, आज संसद में सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। दिए गए सर्वसम्मत समर्थन और समझ की सराहना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed