फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ban on Boeing 737 flights after Ethiopia plane crash

इथोपिया विमान हादसे के बाद बोइंग 737 की उड़ानों पर कई देशों में प्रतिबंध, भारत ने उठाया यह कदम

Tue, 12 Mar 2019 11:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 12 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Ban on Boeing 737 flights after Ethiopia plane crash
boeing 737 max (फाइल फोटो)
इथोपिया एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स विमान के रविवार को क्रैश होने के बाद कई देशों ने इसके उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं भारत ने इसे लेकर विशेष दिशानिर्देश जारी किया है। 
विज्ञापन


इथोपियन एयरलाइन्स का बोइंग 737 मैक्स 8 रविवार को नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई। इससे कुछ ही महीने पहले लॉयन एयर का इसी मॉडल का एक विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 189 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

इथोपिया सहित पांच देशों ने विमान के उड़ान पर लगाया प्रतिबंध

इथियोपिया सहित पांच देशों ने बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान रोक दी है। अन्य देशों में सिंगापुर, चीन, इंडोनेशिया और केमैन आइलैंड शामिल हैं। 

भारत में जारी हुआ यह आदेश

डीजीसीए ने बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान को लेकर कुछ खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार इस विमान को वही पायलट उड़ा सकता है जिसके पास बोइंग 700 एनजी जैसे विमानों को उड़ाने का 1 हजार घंटे का अनुभव होगा। को-पायलट को भी इस विमान को उड़ाने लिए 500 घंटे का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी होगा। भारत में जेट एयरवेज और स्पाइस जेट के पास कुल 17 बोइंग 737 मैक्स विमान मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोइंग का सबसे तेजी से बिकने वाला विमान है 737 मैक्स

Ban on Boeing 737 flights after Ethiopia plane crash
boeing - फोटो : social media

बोइंग का 737 मैक्स विमान सबसे तेजी से बिकने वाला विमान है। इस विमान ने साल 2018 में ही अपनी पहली उड़ान भरी थी। इसे 100 विमानन कंपनियों से अब तक 4700 विमानों के लिए ऑर्डर मिले चुके हैं। अभी दुनियाभर में 300 से ज्यादा बोइंग 737 मैक्स विमान सेवा में हैं।

सिंगापुर ने अपने हवाईक्षेत्र में बोइंग 737 मैक्स के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया

सिंगापुर के उड्डयन नियामक ने देश के हवाईक्षेत्र में बोइंग 737 मैक्स विमानों के इस्तेमाल पर मंगलवार को रोक लगा दी। सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि वह ‘पांच महीने के भीतर दो बोइंग 737 मैक्स विमान हादसों को देखते हुए सिंगापुर में आने और यहां से जाने वाले बोइंग 737 मैक्स विमान के सभी प्रकारों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा रहा है।' अधिकारी ने बताया कि सिंगापुर का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय समयानुसार मंगलवार को दोपहर दो बजे से प्रभावी होगा।

ब्राजीली एयरलाइन गोल ने भी रोकी उड़ान

ब्राजील एयरलाइन गोल ने भी सोमवार को यह घोषणा की थी कि वह बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन रोक रहे हैं। एयरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि उनके लिए सुरक्षा सबसे पहले है और कंपनी अस्थायी तौर पर 737 मैक्स 8 विमानों के व्यावसायिक परिचालनों को निलंबित कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed