फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baluchistan supporters rally in Germany, agitation against pakistan

जर्मनी में बलूचिस्तान समर्थकों की रैली, पाक विरोधी नारेबाजी, हयात बलूच की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2020 01:37 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेम्बर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेम्बर्ग Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Sep 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Baluchistan supporters rally in Germany, agitation against pakistan
बलूचिस्तान समर्थक (file photo)

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में आजाद बलूचिस्तान आंदोलन ने प्रदर्शन और रैली आयोजित करके पाकिस्तानी अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की। यह प्रदर्शन हयात बलूच की हत्या के विरोध में निकाला गया। प्रदर्शन में लोग हयात बलूच के लिए इंसाफ की मांग करते हुए हाथों में बैनर लिए दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों ने बलूचों के साथ पाक सेना द्वारा किए जा रहे अन्याय के विरोध में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


इस दौरान स्टीफन ब्रैंट ने कहा, बलूचिस्तान को ब्रिटेन ने औपनिवेशिक शासन के दौरान तीन भागों में बांटा था, लेकिन पाकिस्तान इसका अनुकरण नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, 2001 और 2018 में सिर्फ जर्मनी ने ही पाकिस्तान को एक अरब यूरो की कीमत के हथियारों की आपूर्ति की, जिनका उपयोग पाकिस्तान में बलूच, पख्तून और सिंधियों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। इस दौरान महिला आंदोलनकारियों के बीच निकोला हॉफेडिएनर ने कहा कि यह इतना भयावह है कि बलूच महिलाएं और बच्चे पाकिस्तानी बर्बरता के शिकार हैं।
विज्ञापन


हत्याकांड की सख्त निंदा

प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर था जिस पर पाकिस्तान विरोधी बातें लिखी थी और ये सब पाक की सेना के अत्याचारों से जुड़े नारे लगा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाल में ही हुए हयात बलोच की मर्डर की भी सख्त निंदा भी की। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर हयात बलूच को आतंकवाद के संदेह में मार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed