{"_id":"6603cd438e8f9de3c103533b","slug":"baltimore-bridge-collapse-who-is-the-owner-of-the-ship-that-hit-the-bridge-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर में ब्रिज से टकराने वाले जहाज का मालिक कौन, पुल ढहने से क्या नुकसान हुआ?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर में ब्रिज से टकराने वाले जहाज का मालिक कौन, पुल ढहने से क्या नुकसान हुआ?
Wed, 27 Mar 2024 05:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 27 Mar 2024 05:17 PM IST
सार
Baltimore Bridge Collapse: मंगलवार तड़के कंटेनर जहाज 'डाली' अमेरिकी शहर बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया। टक्कर की वजह से वाहन और लोग नदी में गिर गए। पुल ढहने के बाद लापता हुए छह लोगों को मृत मान लिया गया है।
विज्ञापन
बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज हादसा
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका का बाल्टीमोर शहर एक हादसे की वजह से चर्चा में है। दरअसल, मंगलवार को बाल्टीमोर में डाली नामक मालवाहक जहाज मशहूर फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया जिससे यह पुल ढह गया। स्थानीय पुलिस ने कहा कि पुल ढहने के बाद लापता हुए छह लोगों को मृत मान लिया गया है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि चालक दल की सतर्कता की वजह से पुल पर सैकड़ों जानें बचा ली गई हैं।
आइये जानते हैं कि बाल्टीमोर में क्या हादसा हुआ है? दुर्घटना का शिकार हुआ डाली जहाज किसका है? यह कहां जा रहा था? पुल ढहने से कितना नुकसान हुआ है?

बाल्टीमोर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं कि बाल्टीमोर में क्या हादसा हुआ है?
अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के अंतर्गत आने वाले बाल्टीमोर शहर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक बड़ा कंटेनर जहाज 'डाली' शहर के मशहूर फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया। टक्कर की वजह से वाहन और लोग पटप्सको नदी में गिर गए। जहाज बाल्टीमोर से रवाना हुआ था और श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की ओर जा रहा था।
यूएस कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल शैनन गिलरेथ ने कहा कि छह लोग लापता हैं और उन्हें मृत मान लिया गया है। दो अन्य लोगों को पानी से बचा लिया गया। बताया गया कि सभी आठ लोग निर्माण कार्य से जुड़े थे और दुर्घटना के वक्त वे पुल पर गड्ढे भर रहे थे। लापता लोग होंडुरास, मैक्सिको और ग्वाटेमाला से बताए जा रहे हैं।

बाल्टीमोर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुर्घटना का शिकार हुए डाली जहाज की कहानी क्या है?
जो मालवाहक जहाज पुल से टकराया है उसका नाम डाली है। डाली जहाज 948 फुट का है जिसका प्रबंधन सिंगापुर की कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप करती है। जानकारी के अनुसार, सिनर्जी ग्रुप चार्टर पोत कंपनी है। सिनर्जी की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी दुनियाभर में 660 से अधिक जहाजों का प्रबंधन करती है। टक्कर के समय डाली लगभग 4,700 कंटेनर ले जा रही थी। इसमें सवार चालक दल 22-व्यक्ति भारतीय थे जो सुरक्षित हैं।

बाल्टीमोर ब्रिज हादसा
- फोटो : Social Media
डाली का प्रबंधन कौन करता है?
डाली जहाज का मालिकाना हक सिंगापुर स्थित कंपनी ग्रेस ओशन प्राइवेट के पास है। यह कंपनी जल परिवहन सेवाएं मुहैया करती है। टक्कर के समय जहाज डेनिश कंटेनर शिपिंग कंपनी Maersk द्वारा किराए पर लिया गया था।
जानकारी के अनुसार, 2006 में सिनर्जी मरीन की स्थापना की गई थी। इसके पास जहाज प्रबंधन सेवाओं की एक श्रृंखला है, जिसमें जहाजों के तकनीकी घटकों और उनके चालक दल के प्रबंधन और सुरक्षा की देखरेख आदि शामिल है। सिनर्जी मरीन की मूल कंपनी यूनिटी ग्रुप होल्डिंग्स इंटरनेशनल है जो एक निवेश होल्डिंग फर्म है। यूनिटी ग्रुप होल्डिंग्स इंटरनेशनल की स्थापना 2008 में हुई थी और यह हांगकांग में स्थित है।

बाल्टीमोर जहाज हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांसिस स्कॉट की पुल की कहानी क्या है?
हादसे का शिकार हुआ फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज दशकों पुराना है। यह पुल आम जनता केलिए 1977 में खोला गया था। इसका नाम विख्यात अमेरिकी लेखक फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया था। फ्रांसिस स्कॉट की पुल की लंबाई 1.6 मील है। वहीं जिस जगह यह घटना घटी वह बाल्टीमोर बंदरगाह आर्थिक रूप से काफी अहम रहा है। मैरीलैंड गवर्नर के कार्यालय के अनुसार, 2023 में बाल्टीमोर बंदरगाह से रिकॉर्ड 52.3 मिलियन टन विदेशी माल का व्यापार हुआ है, जिसकी कीमत 80 बिलियन डॉलर (करीब 66 खरब रुपये) थी। बंदरगाह स्थानीय लोगों के रोजगार का भी एक अहम जरिया है।
यह बंदरगाह चीनी और जिप्सम आयात के लिए बेहद अहम है। विदेशी माल की मात्रा और मूल्य के हिसाब से यह अमेरिका का नौवां सबसे व्यस्त बंदरगाह है। पोर्ट ऑफ बाल्टीमोर के अधिकारियों के मुताबिक बंदरगाह के अंदर और बाहर सभी जहाज यातायात वर्तमान में निलंबित है। हालांकि, बंदरगाह खुला है और ट्रक इसके टर्मिनलों के भीतर खड़े कर दिए गए हैं।

Baltimore Bridge Collapse
- फोटो : ANI
घटना का आर्थिक प्रभाव क्या हो सकता है?
सीधे तौर पर बंदरगाह 15,300 नौकरियां देता है, जबकि क्षेत्र में अन्य 1,40,000 लोग बंदरगाह गतिविधियों से जुड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नौकरियों के जरिए $3.3 बिलियन (करीब 2.74 खरब रुपये) की आय होती है। बाल्टीमोर बंदरगाह ने मंगलवार को कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज यातायात कब तक निलंबित रहेगा।