फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baloch women in Quetta protest against enforced disappearances in Balochistan province of Pakistan

बलूचिस्तान में सरकार के विरोध में उतरीं महिलाएं, गायब हुए लोगों को ढूंढ कर लाने की मांग

Sat, 05 Oct 2019 01:20 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 05 Oct 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Baloch women in Quetta protest against enforced disappearances in Balochistan province of Pakistan
Protest in Baloochistan - फोटो : ANI

बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में सरकार के विरोध में महिलाएं भी सामने आई हैं। बलूचिस्तान प्रांत में लोगों की गुमशुदगी के विरोध में शनिवार को महिलाओं ने हाथों में तख्ती और बैनर के साथ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

 

बलूचिस्तान में अराजकता वाली स्थिति के बीच जो लोग संदेहास्पद तरीके से गायब हुए हैं, महिलाएं उन्हें ढूंढ कर लाए जाने की मांग कर रही हैं। 

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ लामबंद हुए बलूचिस्तानियों की पाकिस्तानी सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से यहां के लोगों विशेषकर प्रदर्शनकारियों को जबरन गायब करा दिया जा रहा है। गायब हुए लोग कहां और किस हालत में रहते हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इसी को लेकर  क्वेटा में बलूच की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान भी यूएन मुख्यालय के बाहर भी प्रदर्शन हुआ था। बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार हनन को लेकर लोगों ने प्रदर्शन हुआ था। सितंबर में ही संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान भी न्यूयॉर्क में इमरान खान के भाषण के दौरान प्रदर्शन किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed