फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   baloch sindhis pashtun protest in canada against pakistan military support march in islamabad

Canada: बलूच, सिंधी और पश्तूनों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, सेना पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 07 Jan 2024 01:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरोंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरोंटो Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

यह प्रदर्शन कनाडा के टोरोंटो में बलूच ह्युमन राइट्स काउंसिल ऑफ कनाडा, वर्ल्ड सिंधी काउंसिल और पश्तून काउंसिल कनाडा ने संयुक्त रूप से आयोजित किया।

विज्ञापन
baloch sindhis pashtun protest in canada against pakistan military support march in islamabad
Baloch long march - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा में रहने वाले बलूच, सिंधी और पश्तून लोगों ने पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में बलूच लोगों द्वारा निकाले जा रहे मार्च को भी अपना समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में हजारों बलूच लोगों के गायब होने, हत्याओं और उत्पीड़न की जिम्मेदार पाकिस्तान की सरकार है। पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूच, सिंधी और पश्तूनों का उत्पीड़न किया जाता है। 
विज्ञापन


कनाडा को टोरोंटो में किया प्रदर्शन
यह प्रदर्शन कनाडा के टोरोंटो में बलूच ह्युमन राइट्स काउंसिल ऑफ कनाडा, वर्ल्ड सिंधी काउंसिल और पश्तून काउंसिल कनाडा ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान बलूच, सिंधी और पश्तून लोगों के खिलाफ पाकिस्तानी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। आरोप लगाया कि पश्तूनों, सिंधियों और बलूचों के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गायब किया जा रहा है या फिर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। लोगों के गायब होने, गैर न्यायिक हिरासत में मौत होने और हत्याओं में पाकिस्तान के काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट का हाथ है। 
विज्ञापन


बलूचों के मार्च का किया समर्थन
गौरतलब है कि पाकिस्तान में बलूच लोगों पर पाकिस्तानी सेना की ज्यादतियों से पूरी दुनिया वाकिफ है। बलूचिस्तान में हजारों लोग बीते सालों में गायब हुए हैं और बड़े पैमाने पर गैर न्यायिक हिरासत में लोगों की मौत हुई है। बीती नवंबर को बलूच मोला बख्श नाम के एक 24 वर्षीय युवक के गायब होने के बाद बलूचिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए। बलूच सामाजिक कार्यकर्ता महरंग बलूच के नेतृत्व में लोगों ने बलूचिस्तान से लेकर इस्लामाबाद तक मार्च निकाला और अभी भी बलूच प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मार्च के दौरान पाकिस्तान की पुलिस पर भी बलूच महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बल प्रयोग करने और बड़ी संख्या में बलूच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने का आरोप लगा। बलूचिस्तान के लोग खुद को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानते और अलग देश की मांग करते हैं। यही वजह है कि वहां पर लंबे समय से अशांति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed