फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan : Baloch separatist outfit merges with TTP militant group

Pakistan: पाकिस्तान में हिंसा बढ़ने का अंदेशा, बलूच विद्रोही गुट का TTP में विलय, पश्तून नेता ने कही बड़ी बात

Fri, 23 Dec 2022 08:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 23 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

टीटीपी ने शुक्रवार को एलान किया कि बलूचिस्तान के दूसरे आतंकी गुट ने भी उसके साथ हाथ मिला लिया है। दक्षिणी बलूचिस्तान के मकरान जिले के अलगाववादी नेता मजार बलूच के नेतृत्व वाला आतंकवादी समूह हमारे गुट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
Pakistan : Baloch separatist outfit merges with TTP militant group
Baloch separatist outfit merges with TTP militant group - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकी हिंसा बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि दो आतंकी गुटों ने हाथ मिला लिए हैं। बलूचिस्तान के एक अलगाववादी गुट का खूंखार आतंकी संगठन तहरीके-तालिबान पाकिस्तान (TTP) में विलय हो गया है। उधर, पश्तून नेता मोहसिन डावर ने हिंसा बढ़ने के लिए पाकिस्तान के हुक्मरानों को जिम्मेदार ठहराया है। डावर ने कहा कि काबुल के पतन व तालिबान के उदय पर जश्न मनाने वाले इस हिंसा के जवाबदार हैं। 

विज्ञापन

टीटीपी ने शुक्रवार को एलान किया कि बलूचिस्तान के दूसरे आतंकी गुट ने भी उसके साथ हाथ मिला लिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीटीपी के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी बलूचिस्तान के मकरान जिले के अलगाववादी नेता मजार बलूच के नेतृत्व वाला आतंकवादी समूह हमारे गुट में शामिल हो गया है। खुरासानी ने दावा किया कि यह गुट बलूच आजादी की मांग कर रहे अलगाववादी समूहों के बीच सबसे प्रभावशाली है। 
विज्ञापन

हालांकि, टीटीपी ने पूर्व में उसमें शामिल हुए आतंकवादी गुट का कोई ब्योरा नहीं दिया, लेकिन विद्रोहियों ने इस साल जून में दावा किया था कि असलम बलूच के नेतृत्व में बलूच आतंकवादियों का एक समूह टीटीपी में शामिल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा विलय के साथ ही टीटीपी में शामिल होने वाले गुटों की संख्या 22 हो गई है। टीटीपी पूरे पाकिस्तान में शरिया कानून लागू करने की मांग कर रहा है। जुलाई 2020 में पाकिस्तान सरकार ने अफगान तालिबान के साथ मिलकर सुलह की प्रक्रिया शुरू की थी। इस प्रक्रिया का कोई नतीजा नहीं निकला है। टीटीपी की स्थापना 2007 में हुई थी। इसमें आतंकी संगठन जमातुल अहरार को भी विलय हो चुका है। 
टीटीपी व उससे जुड़े आतंकी संगठनों ने नवंबर में पाकिस्तान सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौता खत्म कर दिया और सुरक्षा बलों पर कई हमले किए। इनमें हाल ही में इस्लामाबाद में हुआ आत्मघाती बम विस्फोट भी शामिल है। 

पाकिस्तान की अफगान नीति जिम्मेदार : डावर
इस बीच, पश्तून नेता मोहसिन डावर ने शुक्रवार को कहा कि ताजा रक्तपात के जिम्मेदार पाकिस्तान की अफगान नीति के निर्माता हैं। पाकिस्तान सरकार व सेना पर निशाना साधते हुए डावर ने कहा कि जिन लोगों ने पिछले साल अगस्त में काबुल पर तालिबान के कब्जे का जश्न मनाया था, वे देश में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार हैं। पाक नेशनल असेंबली के सदस्य डावर ने एक ट्वीट में कहा कि हम लंबे समय से चेतावनी दे रहे हैं कि आतंकवाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक सीमित नहीं रहेगा।


इस्लामाबाद में रेड अलर्ट
डावर का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब तहरीक-ए-तालिबान-ए-पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस्लामाबाद में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हो गए थे। विस्फोट के तुरंत बाद शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed