फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baloch activists disrupt Pak PM Imran Khan's speech during a community event in Washington DC

इमरान का अमेरिका में विरोध, भाषण के दौरान ऐसे हुई फजीहत, देखें वीडियो

Mon, 22 Jul 2019 09:49 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Jul 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Baloch activists disrupt Pak PM Imran Khan's speech during a community event in Washington DC
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पीएम बनने के बाद अपने पहले अमेरिकी दौरे पर हैं। इमरान वाशिंगटन डीसी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। तभी कुछ बलूच के कार्यकर्ताओं ने खान के भाषण के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इमरान के भाषण के दौरान बलूचिस्तान की आजादी के नारे भी लगाए। इसपर सुरक्षाबलों ने उन्हें बाहर कर दिया।

विज्ञापन


इमरान खान के संबोधन के दौरान नारेबाजी

वीडियो में दिख रहा है कि पाक प्रधानमंत्री इमरान जब अपना भाषण दे रहे थे उसी दौरान बलूच कार्यकर्ता पाक सरकार द्वारा बलूचिस्तान में बलूच लोगों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे। इसके बाद उन्होंने पाक सरकार और पीएम इमरान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचों पर किए जा रहे कथित अत्याचार, उनकी अकारण गुमशुदगी और मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ अमेरिका में रह रहे बलूच लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से वे मोबाइल बिलबोर्ड अभियान चला कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान में बलूचों को गुप्त तरीके से अगवा किए जाने की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद करने की अपील कर रहे हैं। खान के मंच से काफी दूर खड़े होकर तीन बलूच युवा नारे लगा रहे थे। हालांकि खान ने बिना रूके अपना भाषण जारी रखा। करीब ढाई मिनट के बाद स्थानीय सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को सभागार से जाने को कहा। 

इमरान खान के कुछ समर्थकों को उन्हें पीछे की ओर धकेलते हुए और स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहते हुए देखा गया।






इमरान खान बोले- घर का खाना चाहते हैं नवाज शरीफ

अपने भाषण में इमरान खान ने कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी। उन्हें एक अपराधी की तरह ही वहां रहना होगा। नवाज को जेल में घर का खाना, एयर कंडीशनर और अन्य सुविधाएं दिए जाने की खबरों पर इमरान ने कहा कि नवाज जेल में घर का खाना चाहते हैं। 

इमरान ने कहा, वो एयर कंडीशनर में रहना चाहते हैं। लेकिन हमारे मुल्क में आधी आबादी के पास टीवी या एयर कंडीशनर जैसी सुविधाएं नहीं हैं। अगर यह सब उन्हें दे दिया गया तो यह किस तरह की सजा होगी? पाकिस्तान लौटकर मैं इस बात की जांच करूंगा कि नवाज को किसी तरह की कोई सुविधाएं न मिलें। 

मैं जानता हूं कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता और नवाज की बेटी मरियम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगी। मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि देश से लूटा गया पैसा लौटाएं। बस यही एक तरीका है।

इमरान खान की किसी ने नहीं की अगवानी

बता दें कि इससे पहले शनिवार शाम को इमरान खान के अमेरिका पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए अमेरिकी प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। पीएम इमरान खान को मेट्रो में बैठकर होटल जाना पड़ा।

खुद पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अमेरिका में रहने वाले कुछ पाकिस्तानी लोगों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। पाक प्रधानमंत्री के तौर पर इससे पहले अक्टूबर 2015 में नवाज शरीफ ने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की थी।


क्रिकेटर से राजनेता बने 66 वर्षीय इमरान खान देश के पीएम होने के बावजूद किसी चार्टर्ड विमान से न जाकर कतर एयरवेज की फ्लाइट से अमेरिका पहुंचे। जिसका प्रमुख कारण पाक का आर्थिक संकट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed