{"_id":"64167be7af74dc633e0e4bf3","slug":"ballistic-missile-north-korea-fired-missile-amid-joint-military-exercise-of-south-korea-and-america-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"NKorea: दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, जापान के समुद्र में गिरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
NKorea: दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, जापान के समुद्र में गिरी
Sun, 19 Mar 2023 08:50 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:50 AM IST
सार
दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सेनाएं 11-दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं, जिसे "फ्रीडम शील्ड 23" करार दिया गया है। ऐसे में उत्तर कोरिया बार-बार समुद्री क्षेत्रों में मिसाइलें दाग रहा है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ा तनाव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरियाई प्रायद्वीप में लगातार उत्तरी कोरिया द्वारा बेलिस्टिक मिसाइल के प्रयोग का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को समाचार एजेंसी योनहान ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से खबर दी है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से दूर समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हालांकि उन्होंने इसके बारे में तुरंत कोई विवरण नहीं दिया है।
इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में एक संदिग्ध अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। बता दें कि दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सेनाएं 11-दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं, जिसे "फ्रीडम शील्ड 23" करार दिया गया है। ऐसे में उत्तर कोरिया बार-बार समुद्री क्षेत्रों में मिसाइलें दाग उनके इस अभ्यास में खलल डालने की कोशिश में लगा हुआ है। उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई इस मिसाइल पर जापान कोस्ट गार्ड ने अनुमान लगाया कि यह मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइल भी हो सकती है।