फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baidu company's shares rising before arrival of ernie chatbot

Chatbot: चैटबॉट आने से पहले ही बाइदू कंपनी के उछल रहे हैं शेयर, चीन में एर्नी बॉट को लेकर बढ़ रही दिलचस्पी

Fri, 03 Mar 2023 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांग कांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांग कांग Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 03 Mar 2023 03:50 PM IST
सार

Chatbot: एर्नी बॉट को लेकर बाजार में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है, टेक विशेषज्ञ इसे लेकर संदेह का भाव रख रहे हैं। उनके मुताबिक पहले यह देखना होगा कि चीन में बना चैटबॉट एआई के इस्तेमाल में कितना सक्षम होता है और यह किस तरह की सेवाएं दे पाता है...

विज्ञापन
Baidu company's shares rising before arrival of ernie chatbot
Robin Li, CEO of search giant Baidu - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन की कंपनी बाइदू के चैटबॉट एर्नी बॉट में लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। बाइदू ने दुनिया भर में लोकप्रिय हुए अमेरिकी चैटबॉट चैटजीपीटी के जवाब में एर्नी बॉट को बाजार में लाने का एलान किया है। चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संचालित सर्च इंजन होते हैं और ये लोगों की तरफ से पूछे गए सवालों के तुरंत जवाब पेश करते हैं। बाइदू ने कहा है कि वह एर्नी बॉट ऐप के बारे में 16 मार्च को विस्तृत जानकारी देगी।

विज्ञापन

हालांकि अभी एर्नी बॉट बाजार में नहीं आया है और इसके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, लेकिन हांगकांग के शेयर बाजार में बाइदू कंपनी के शेयरों के भाव लगातार चढ़ रहे हैं। बाइदू के सीईओ रॉबिन ली ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी कंपनी पहले एर्नी बॉट को अपनी सर्च सेवा में लगाएगी। उसके बाद उसे आम लोगों के लिए सामने लाया जाएगा। इस बीच चीन की 100 से ज्यादा कंपनियां यह कह चुकी हैं कि वे बाइदू के इस ऐप की सेवा अपने कामकाज में लेंगी।

विज्ञापन

वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक एर्नी बॉट को लेकर बाजार में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है, टेक विशेषज्ञ इसे लेकर संदेह का भाव रख रहे हैं। उनके मुताबिक पहले यह देखना होगा कि चीन में बना चैटबॉट एआई के इस्तेमाल में कितना सक्षम होता है और यह किस तरह की सेवाएं दे पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक रॉबिन ली ने अपनी कंपनी की अंदरूनी बैठकों में भरोसा जताया है कि एआई संचालित एप्स का व्यापारिक इस्तेमाल संभव होगा। फिलहाल चैटजीपीटी को शोहरत मांग के मुताबिक कहानी, लेख, कविता, लतीफे आदि तैयार कर देने के कारण मिली है। लेकिन आगे चल कर ऐसे एप्स का इस्तेमाल कंपनियां अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए करेंगी। ली ने कहा है कि एर्नी बॉट से चीन के ऑनलाइन बाजार में बाइदू कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी। इस बाजार में फिलहाल बाइदू का हिस्सा लगभग 75 फीसदी है।

जिन कंपनियों ने एर्नी बॉट की सेवा लेने का एलान किया है, उनमें सरकारी मीडिया कंपनी बीजिंग न्यूज भी है। कपनी ने कहा है कि वह इस एप का इस्तेमाल स्टोरी आइडिया देने और खबर कवरेज से संबंधित योजना बनाने में करेगी। एर्नी बॉट बाइदू कंपनी के लैंग्वेज मॉडल एर्नी पर आधारित होगा। कंपनी ने एर्नी को 2019 में बाजार में उतारा था। इसे बाउदू के ओपन सोर्स मशीन लर्निंग फ्रेमवर्ग के आधार पर विकसित किया गया था। चैटजीपीटी को अमेरिकी कंपनी ओपेनएआई ने पेश किया है। यह डीप लर्निंग बेस्ड लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है, जिसमें टेक्स्ट (आलेख) और कोड क्षमता शामिल हैं।

कुछ पर्यवेक्षकों ने उम्मीद जताई है कि एर्नी बॉट को लेकर जो सनसनी बनी है, बाइदू कंपनी उसके मुताबिक खरा उतरने में कामयाब रहेगी। सिटी बैंक की विश्लेषक एलिसिया यैप के मुताबिक बाइदू कंपनी के शेयरों के भाव में उछाल उसकी आमदनी के इस हफ्ते आए आंकड़ों के कारण देखने को मिली है। चीन में शेंनझेन स्थित कंपनी लोटस कैपिटल एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक शॉन यांग ने कहा है कि लोगों को एर्नी बॉट और चैटजीपीटी के बीच फर्क जरूर महसूस होगा। उन्होंने कहा कि आगे चल कर चीन के बाजार में दूसरी कंपनियां भी चैटबॉट लेकर आएंगी, जिनसे बाइदू को कड़ी होड़ करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed