{"_id":"6324887cf2464b4dd1389637","slug":"baby-dies-due-to-poliovirus-as-pakistan-seems-failing-to-contain-the-crippling-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poliovirus: पोलियो वायरस की वजह से पाकिस्तान में बच्चे की मौत, इस साल अब तक 19 मामले सामने आए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Poliovirus: पोलियो वायरस की वजह से पाकिस्तान में बच्चे की मौत, इस साल अब तक 19 मामले सामने आए
Fri, 16 Sep 2022 08:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:00 PM IST
सार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश हैं, जहां पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। यह वायरस गंभीर मामलों में घातक हो सकता है या रोगियों को लकवाग्रस्त कर सकता है।
विज्ञापन
polio drops
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में पोलियो वायरस के कारण छह महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस गंभीर बीमारी को हराने की देश की कोशिश नाकाम होती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बच्चा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले का रहने वाला था और अगस्त में उसे लकवा हो गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान में इस साल अब तक पोलियो वायरस के कुल 19 मामले सामने आए हैं। सभी मामले खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत से सामने आए। इनमें दो मरीज लक्की मारवात में, 16 उत्तरी वजीरिस्तान में और एक दक्षिण वजीरिस्तान जिलों में मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा में पोलियो के प्रकोप का मुकाबला करना पाकिस्तान के पोलियो कार्यक्रम का मुख्य फोकस है।
विज्ञापन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश हैं, जहां पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। यह वायरस गंभीर मामलों में घातक हो सकता है या रोगियों को लकवाग्रस्त कर सकता है। हाल के वर्षों में चरमपंथियों द्वारा टीकाकरण टीमों को घातक लक्ष्य बनाकर पाकिस्तान में गंभीर बीमारी के उन्मूलन के प्रयासों को गंभीर रूप से बाधित किया गया है। उनका दावा है कि पोलियो वैक्सीन बांझपन का कारण बनती हैं।
विज्ञापन
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने एक बयान में कहा कि बाढ़ के कारण लोगों का बड़े पैमाने पर विस्थापन पोलियो वायरस के फैलने का खतरा पैदा कर रहा है। इस सामूहिक विस्थापन से पोलियो वायरस का प्रसार होगा। इसलिए बच्चों को पोलियो का टीका लगवाना बहुत जरूरी है।