फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   axiom space is planning to send first private space crew to iss soon each person has to pay 55 million dollar

अंतरिक्ष में जाने के लिए पहला निजी स्पेस क्रू तैयार, हर व्यक्ति को देने होंगे 55 मिलियन डॉलर

Wed, 27 Jan 2021 11:51 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 27 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
axiom space is planning to send first private space crew to iss soon each person has to pay 55 million dollar
पहला निजी अंतरिक्ष क्रू - फोटो : Twitter - @Axiom_Space

अंतरिक्ष में जाने के लिए चार लोगों का पहला निजी क्रू तैयार हो गया है। इनमें से तीन लोग स्पेसएक्स के रॉकेट में उड़ान भरेंगे और प्रति व्यक्ति उन्हें 55 मिलियन डॉलर की राशि का भुगतान करना होगा। इन चारों लोगों का नेतृत्व नासा के पूर्व अंतरिक्षयात्री द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन


ये अंतरिक्षयात्री अब एक्सिअम स्पेस के लिए काम कर रहे हैं। ये कंपनी ह्यूस्टन में स्थित है और अगले साल जनवरी में होने वाली एक अंतरिक्ष यात्रा की तैयारी कर रही है। एक्सिअम स्पेस के सीईओ और अध्यक्ष माइक सेफरीडेनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए यह पहली निजी उड़ान होगी, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सेफरीडेनी ने बताया कि मिशन कमांडर माइकल लोपेज अलीगरिया को स्पेस सर्किल्स के लिए जाना जाता है लेकिन बाकी के तीन लोग ऐसे हैं, जो अंतरिक्ष में जाने की इच्छा रखते हैं और योग्य भी हैं और हम उन्हें ये अवसर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ये पहला निजी क्रू स्पेस स्टेशन में आठ दिनों तक रहेगा। एक्सिअम स्पेस की निजी अंतरिक्ष यात्रा में पहला यात्री लैरी कोनोर है, जो एक रियल एस्टेट और टेक आंत्रेप्रोन्योर हैं। इसके अलावा कैनेडियन फाइनेंशियर मार्क पैथी और इजराइली व्यापारी इयटेन स्टीब्ब इस यात्रा में शामिल होंगे।

इन तीनों यात्रियों को एक मेडिकल टेस्ट को पास करना होगा और इन्हें 15 हफ्तों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक्सिअम स्पेस एक साल में दो अंतरिक्ष यात्रा करने की योजना बना रहा है। इन तीनों यात्रियों में लैरी कोनोर की उम्र 70 साल है, वो इस उम्र में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे व्यक्ति होंगे। इससे पहले जॉन गलेन ने 1988 में 77 साल की उम्र में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed