{"_id":"6205637170e42776f41fac77","slug":"award-winning-filmmaker-hatun-jau-win-arrested-in-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: सैनिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुरस्कार विजेता फिल्मकार हतुन जौ विन गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: सैनिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुरस्कार विजेता फिल्मकार हतुन जौ विन गिरफ्तार
Fri, 11 Feb 2022 12:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बैंकॉक
एजेंसी, बैंकॉक
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:41 AM IST
सार
विन पर आरोप है कि उन्होंने सैन्य शासन के विरुद्ध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार में एक पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक हतुन जौ विन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी निर्देशक के सहकर्मी और एक स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को दी।
विज्ञापन
सहकर्मी ने गिरफ्तारी के डर से नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हतुन जौ विन, जिनका पेशेवर नाम वाइन है, को बुधवार को यांगून स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। करीब एक साल पहले उन्हें वांछितों की सूची में रखा गया था।
विज्ञापन
विन पर आरोप है कि उन्होंने सैन्य शासन के विरुद्ध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। उन्हें म्यांमार मोशन पिक्चर संगठन की ओर से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक व सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन