फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian Sperm donor Alan Phan fathered 23 children in a year, investigation begin

एक साल में 23 बच्चों का पिता बन गया ऑस्ट्रेलिया का यह व्यक्ति, अब शुरू हुई जांच

Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Australian Sperm donor Alan Phan fathered 23 children in a year, investigation begin
एलन फैन - फोटो : फेसबुक

सामान्य तौर पर एक साल में एक व्यक्ति एक ही बच्चे का पिता बन सकता है और किस्मत की बात रही तो जुड़वां बच्चे भी हो सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का एक शख्स एक ही साल में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 23 बच्चों का पिता बना है। हालांकि, इतने ज्यादा बच्चों का पिता बनने के बाद अब इस शख्स के खिलाफ जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


यह कहानी है एलन फैन की। 40 वर्षीय एलन फैन के दो बच्चे खुद के हैं। वह एक स्पर्म डोनर हैं। फैन पंजीकृत फर्टिलिटी क्लिनिक में स्पर्म डोनेट करने के साथ निजी तौर पर भी यह काम कर रहे थे। अब उनके खिलाफ जांच इसलिए हो रही है क्योंकि विक्टोरियन कानून के तहत पुरुष अपने परिवार को मिलाकर केवल 10 परिवार बना सकते हैं। 
विज्ञापन



यह मामला तब सामने आया जब कुछ क्लिनिक ने शिकायत की कि एलन फैन पंजीकृत क्लिनिक के अलावा निजी तौर पर स्पर्म डोनेट कर रहे हैं। क्लिनिक ने संदेह जताया कि फैन ने वैध संख्या से अधिक संख्या में बच्चे पैदा करने में मदद की। फैन के खिलाफ विक्टोरियन असिस्टेड रिप्रोडक्टिव अथॉरिटी (VARTA) जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैन का कहना है कि मैं महिलाओं को न नहीं कह पाता हूं। यह जानने के बाद कि उनकी मां बनने की कितनी इच्छा है, मैं उन्हें वापस नहीं लौटा पाता। फैन बताते हैं कि एक बार उन्होंने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया था। फैन स्पर्म डोनेशन को अपना शौक बताते हैं, लेकिन कहते हैं कि यह फुल टाइम जॉब जैसा बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed