फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian Man Survives Crocodile Attack By Biting The Reptile On Its Eyelid

Crocodile Attack: मगरमच्छ के हमले के बाद भी किसान ने दिखाई गजब की हिम्मत, खुद को बचाने के लिए किया यह काम

Thu, 09 Nov 2023 09:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनेबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनेबरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 Nov 2023 09:52 AM IST
सार

कॉलिन डेवेराक्स एक झील के पास रुक गए, जब उन्होंने देखा कि मछली पानी में तैर रही है। अचानक उन्होंने महसूस किया कि एक मगरमच्छ ने उनके दाहिने पैर को पकड़ लिया। पहले उन्होंने मगमच्छ को हटाने के लिए उल्टे पैर से उस पर हमला किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Australian Man Survives Crocodile Attack By Biting The Reptile On Its Eyelid
मगरमच्छ के हमले से सकपकाया किसान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक ऑस्ट्रेलियाई किसान ने एक ऐसा किस्सा बताया, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। दरअसल, उन्होंने हाल ही में साझा किया कि कैसे वह मगरमच्छ के हमले से बचे। यह हमला पिछले महीने उस समय हुआ, जब कॉलिन डेवेराक्स फिनिस नदी के पास तारबंदी कर रहे थे। 

विज्ञापन


3.2 मीटर लंबे मगरमच्छ के काटने के बाद भी जिंदा
60 वर्षीय कॉलिन डेवेराक्स एक झील के पास रुक गए, जब उन्होंने देखा कि मछली पानी में तैर रही है। अचानक उन्होंने महसूस किया कि एक मगरमच्छ ने उनके दाहिने पैर को पकड़ लिया। पहले उन्होंने मगमच्छ को हटाने के लिए उल्टे पैर से उस पर हमला किया, लेकिन कोई फायदा नहीं। इसके बाद किसान को कुछ समझ नहीं आया, तो उसने खुद को बचाने के लिए मगरमच्छ की पलक को दांत से काट लिया। किसान ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि 3.2 मीटर लंबे मगरमच्छ के काटने के बाद भी जिंदा है।
विज्ञापन


 पानी के अंदर खींचा
उन्होंने बताया, 'मगरमच्छ सीधे पैर पर चढ़ गया था और मुझे बुरी तरह हिला दिया। इसके बाद पानी के अंदर खींच लिया। मेरी हालत खराब हो गई थी। हालांकि, गलती से मैंने मगरमच्छ की पलकों को दांतों से पकड़ लिया। मगरमच्छ की पलकें बहुत मोटी थीं। ऐसे लग रहा था जैसे किसी चमड़े को पकड़  लिया हो। बाद में उसकी पलक को झटकते हुए छोड़ दिया। मगरमच्छ ने कुछ समय तक मेरा पीछा किया, लेकिन फिर रुक गया और वापस चला गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने से चल रहा इलाज
किसान ने बताया पैर से खून बह रहा था, उसे रोकने के लिए एक तौलिया और कुछ रस्सी का इस्तेमाल किया। बाद में अपने भाई रॉयल डार्विन के साथ 130 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल गए। तबसे अब तक उनका इलाज चल रहा है। 


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह सब मात्र आठ सेकंड में हुआ। अगर उसने मुझे कहीं और काटा होता तो शायद अलग स्थिती होती। सबसे बड़ी समस्या बैक्टीरिया को साफ करना था। बिल्लाबोंग के सभी पानी कीचड़ से भरे हुए हैं। यहां हंस , बत्तख और मगरमच्छ हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि डेवेरॉक्स इस सप्ताह पूरी तरह से सही हो जाएंगे। डेवेराक्स ने कहा कि इस हादसे ने और अधिक सावधान होना सिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed