फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian lawmaker convicted of rape quits moments before vote to expel him from Parliament

Australia: दुष्कर्म के दोषी ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने दिया इस्तीफा, दो युवकों के शोषण के आरोप

Fri, 08 Aug 2025 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Aug 2025 03:34 PM IST
सार

गैरेथ वार्ड को सितंबर में दोषी ठहराया गया है। पिछले हफ्ते वार्ड की जमानत रद्द हो गई थी, जिससे उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि उन्होंने जेल में भी न्यू साउथ वेल्स सीट से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Australian lawmaker convicted of rape quits moments before vote to expel him from Parliament
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के एक राज्य सांसद ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। सांसद को दो युवकों से दुष्कर्म का दोषी पाया गया है और फिलहाल वह जेल में बंद हैं। दोषी सांसद को पद से हटाने के लिए सदन में शुक्रवार को मतदान होना था, लेकिन मतदान से कुछ क्षण पहले ही सांसद ने खुद इस्तीफा दे दिया। न्यू साउथ वेल्स राज्य के निर्दलीय सांसद गैरेथ वार्ड को जुलाई में दो युवकों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। हालांकि दोषी ठहराए जाने के बावजूद वार्ड ने अपनी सीट से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


मतदान से कुछ समय पहले ही छोड़ा पद
शुक्रवार को जब सांसद को पद से हटाने के लिए असेंबली में मतदान होना था तो वार्ड ने कानूनी दांवपेंच से इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब यह कोशिश असफल रही तो वार्ड ने खुद ही इस्तीफा देने का फैसला किया। 44 वर्षीय वार्ड पर साल 2015 में एक संसदीय कार्यक्रम के बाद एक युवक का यौन उत्पीड़न किया था। वार्ड पर साल 2013 में भी यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा। बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के एक मामले और अश्लील हरकतें करने के तीन मामलों में गैरेथ वार्ड को सितंबर में दोषी ठहराया गया है। पिछले हफ्ते वार्ड की जमानत रद्द हो गई थी, जिससे उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि उन्होंने जेल में भी न्यू साउथ वेल्स सीट से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। वार्ड के इस कदम की खूब आलोचना हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Canada Murder Case: कनाडा में 21 साल की भारतीय छात्रा की हत्या मामले में क्या-क्या हुआ, कहां तक पहुंची जांच?
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल जेल की सजा हो सकती है
सदन के नेता रॉन होएनिग ने कहा कि यह शर्मनाक है कि वार्ड को इस्तीफा देने में इतना समय लगा। उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता था कि दुष्कर्म का दोषी होना ही सदन से निष्कासित होने के लिए काफी है। न्यू साउथ वेल्स सीट पर गैरेथ वार्ड का दबदबा रहा है और वह साल 2011 से ही इस सीट पर काबिज थे। साल 2022 में जब दुष्कर्म के आरोपों के चलते वार्ड को सदन से निलंबित कर दिया गया था तो उसके बाद साल 2023 में हुए चुनाव में फिर से वार्ड ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया था। वार्ड को 14 साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed