{"_id":"689575a65422b7a09001562e","slug":"man-charged-with-murder-of-21-year-old-indian-student-in-canada-know-all-about-it-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada Murder Case: कनाडा में 21 साल की भारतीय छात्रा की हत्या मामले में क्या-क्या हुआ, कहां तक पहुंची जांच?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada Murder Case: कनाडा में 21 साल की भारतीय छात्रा की हत्या मामले में क्या-क्या हुआ, कहां तक पहुंची जांच?
Fri, 08 Aug 2025 09:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 08 Aug 2025 09:27 AM IST
सार
डिटेक्टिव सार्जेंट डेरिल रीड के हवाले से बताया गया कि हैमिल्टन पुलिस ने मंगलवार को ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स में 32 साल की जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या के प्रयास के तीन मामलों में भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की हत्याकांड में गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। कार्यवाहक डिटेक्टिव सार्जेंट डेरिल रीड के हवाले से बताया गया कि हैमिल्टन पुलिस ने मंगलवार को ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स में 32 वर्षीय जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या के प्रयास के तीन मामलों में भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी कोर्स में दाखिला लेने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा रंधावा को 17 अप्रैल को गोली लगी थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। वारदात उस वक्त हुई, जब छात्रा अपर जेम्स स्ट्रीट और साउथ बेंड रोड के चौराहे पर एक बस स्टॉप के पास खड़ी थी। बताया जा रहा है कि भारतीय छात्रा बस से उतरी ही थी और सड़क पार करने का इंतजार कर रही थी, तभी उसे गोली लगी।
विज्ञापन
बताया गया कि चार कारों में सवार कम से कम सात लोगों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान गोलीबारी हुई। कारों के बीच गोलियां चलीं और कम से कम दो बंदूकों का इस्तेमाल किया गया। हरसिमरत एक निर्दोष दर्शक थी। वह बस एक स्थानीय जिम से घर जा रही थी, तभी उसे गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई। जांच अभी भी जारी है। हम इस मौत में शामिल सभी लोगों की पहचान, पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन