{"_id":"658304b380ae3a199e0b0ebb","slug":"australian-court-convicts-businessman-for-covertly-working-for-china-2023-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Australia: चीन के लिए गोपनीय तरीके से काम कर रहा था व्यापारी, मेलबर्न की अदालत ने दोषी ठहराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: चीन के लिए गोपनीय तरीके से काम कर रहा था व्यापारी, मेलबर्न की अदालत ने दोषी ठहराया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:44 PM IST
सार
Australia: अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया व्यक्ति डी सान्ह दुओंग ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। मेलबर्न में चीनी समुदाय के बीच एक जाना-माना चेहरा है। जूरी ने उन्हें विदेशी दखल के लिए योजना बनाने का दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
1 of 8
दी सान्ह दुओंग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेलबर्न की अदालत ने एक कारोबारी को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के लिए गोपनीय तरीके से काम करने का दोषी ठहराया। उन्हें देश के नए विदेशी प्रभाव कानून के तहत दोषी ठहराया गया है। सीएनएन ने बुधवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी है।
2 of 8
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग।
- फोटो : पीटीआई
चीन के दखल के लिए बनाई योजना
अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया व्यक्ति डी सान्ह दुओंग ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। मेलबर्न में चीनी समुदाय के बीच एक जाना-माना चेहरा है। जूरी ने उन्हें विदेशी दखल के लिए योजना बनाने का दोषी ठहराया है। इस अपराध के लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
3 of 8
कानून-न्याय (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
नए कानून के तहत दोषी पहला व्यक्ति
सीएनएन ने बताया कि दुओंग घरेलू राजनीति में विदेशी दखल के लिए नए ऑस्ट्रेलियाई कानून के दोषी ठहराए जाने वापेल पहले व्यक्ति हैं। विदेशी दखल को रोकने के लिए इस कानून को साल 2018 में पेश किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार चीन
ऑस्ट्रेलिया ने बीजिंग पर आरोप लगाया था कि वह उनके देश की राजनीति में दखल देने के लिए कथित तौर पर सिलसिलेवार प्रयास कर रहा है। इसके बाद इस कानून को पेश किया गया था। इस कानून ने चीन के साथ देश के तनाव को और गहरा कर दिया था। चीन, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
विज्ञापन
5 of 8
मंत्री को चेक सौंपते डी दान्ह दुओंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन साल पहले दान में दी थी भारी भरकम राशि
दुओंग पर विक्टोरिया स्टेट पुलिस ने 2020 में आरोप लगाया था। मंगलवार को विक्टोरिया की काउंटी कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दुओंग ने तीन साल पहले रॉयल मेलबर्न अस्पताल को एक बड़ा डोनेशन (दान) किया था, जिससे तत्कालीन संघीय सरकार के मंत्री एलन टुडगे को गोपनीय रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।