फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia welcomes vaccinated students, workers from Dec 1, Indians to benefit

ऑस्ट्रेलिया: भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, एक दिसंबर से कर सकेंगे यात्रा, प्रतिबंधों में ढील की घोषणा

Mon, 22 Nov 2021 02:25 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 22 Nov 2021 02:25 PM IST
सार

सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक दिसंबर से छात्रों और कुशल श्रमिकों सहित पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके योग्य वीजा धारक ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं।

विज्ञापन
Australia welcomes vaccinated students, workers from Dec 1, Indians to benefit
स्कॉट मॉरिसन (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को कोरोना महामारी के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों में अगले महीने से ढील देने की घोषणा की। इस फैसले से हजारों भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया लौटने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कौन लोग जा सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक दिसंबर से, छात्रों और कुशल श्रमिकों सहित पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके योग्य वीजा धारक, यात्रा छूट के लिए आवेदन करने की आवश्यकता के बिना ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं।
विज्ञापन


निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी
इसमें कहा गया है कि आगंतुक को ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) से अनुमोदित या मान्यता प्राप्त टीके की सभी खुराक के साथ पूर्ण टीकाकरण कराना होगा और पात्र वीजा उपवर्गों में से एक के लिए वैध वीजा होना चाहिए। यात्रियों को अपने टीकाकरण की स्थिति का प्रमाण भी देना होगा और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान करने से पहले तीन दिनों के भीतर कराई गई कोरोना 'पोलीमरेज चेन रिएक्शन' (पीसीआर) जांच की निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों को अपने आगमन के क्षेत्र में पृथक-वास आवश्यकताओं का पालन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कुशल श्रमिकों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों की वापसी से देश के आर्थिक सुधार और शिक्षा क्षेत्र को समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed