PM Modi: जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, यूक्रेन आने का दिया न्योता
जेलेंस्की ने दोहराया कि दुनिया में हर कोई वैश्विक मामलों में भारत की भूमिका को जानता और पहचानता है। उन्होंने कहा, 'यह बेहद जरूरी है कि हम सभी मिलकर सभी देशों के लिए न्यायपूर्ण शांति सुनिश्चित करने के लिए काम करें। इस संबंध में हम भारत को शांति समझौते में शामिल हुए देखने के लिए भी उत्सुक हैं।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेलेंस्की ने दोहराया कि दुनिया में हर कोई वैश्विक मामलों में भारत की भूमिका को जानता और पहचानता है। उन्होंने कहा, 'यह बेहद जरूरी है कि हम सभी मिलकर सभी देशों के लिए न्यायपूर्ण शांति सुनिश्चित करने के लिए काम करें। इस संबंध में हम भारत को शांति समझौते में शामिल हुए देखने के लिए भी उत्सुक हैं।'
इस्राइली पीएम ने भी की फोन पर बात
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि दोनों नेता दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए और रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने को लेकर चर्चा की। नेतन्याहू ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पीएम मोदी को बधाई दी।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
एंथनी अल्बानीज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह फोन हाथ में लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने लिखा कि 'नरेंद्र मोदी से बात करके अच्छा लगा और उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी। ऑस्ट्रेलिया और भारत करीबी दोस्त हैं और दोनों के रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। हम इस साझेदारी को 2024 और उससे भी आगे ले जाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।'
Great to speak with @narendramodi today to congratulate him on his election victory.
— Anthony Albanese (@AlboMP) June 6, 2024
Australia and India are close friends, with strong strategic, economic and cultural ties. We look forward to growing our partnership in 2024 and beyond. 🇦🇺🇮🇳 pic.twitter.com/4plJwIpJe7
कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिया जवाब
कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोदी ने भी ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बानीज के पोस्ट के जवाब में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मेरे दोस्त एंथनी अल्बानीज से बात करके बेहद खुशी मिली। उनकी बधाई के लिए धन्यवाद। भारत ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मजबूत करने और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में सहयोग के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।' उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में जीत के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। आम चुनाव में भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली है और एनडीए के सहयोगियों के समर्थन से केंद्र में भाजपा की सरकार बनना तय है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और पार्टी इन चुनाव में 99 लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने भी दी पीएम मोदी को बधाई
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने भी पीएम मोदी को तीसरी जीत की बधाई दी। बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धन्यवाद तुलसी भाई। डब्ल्यूएचओ के साथ भारत का सहयोग 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य' के हमारे दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।
दुनियाभर के नेता दे रहे बधाई
यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेन ने भी नरेंद्र मोदी को आम चुनाव में जीत की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'नरेंद्र मोदी से बात की और भारत और यूरोप के संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई, खासकर मुक्त व्यापार समझौते पर। हम जी7 सम्मेलन में शामिल होने को उत्सुक हैं, जहां हम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।' इनके अलावा आइसलैंड के पीएम फिलीपींस के राष्ट्रपति और वेनेजुएला की सरकार ने भी कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी।