फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia News Queensland MP Claims She Was Drugged And Sexually Assaulted On Night Out

Australia: नाइट आउट पर निकलीं सांसद के साथ यौन उत्पीड़न, इंस्टाग्राम पर खुद बताई पूरी घटना, पुलिस कर रही जांच

Sun, 05 May 2024 01:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 May 2024 01:14 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर येप्पून में मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल इस मामले में और कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
Australia News Queensland MP Claims She Was Drugged And Sexually Assaulted On Night Out
ब्रिटनी लौगा - फोटो : Instagram/Brittany Lauga

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की सांसद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक नाइट आउट के दौरान उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर, उनके साथ यौन शोषण किया गया था। सहायक स्वास्थ्य मंत्री ब्रिटनी लौगा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र येप्पून में शाम के समय उनके ऊपर हमला किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। दुखद बात यह है कि यह हममें से कई लोगों के साथ होता है।" 37 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई सांसद 28 अप्रैल को पहले पुलिस के पास गई और फिर वहां से अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया घटना का जिक्र
ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "अस्पताल में कराए गए टेस्ट में पता चला कि मुझे ड्रग्स दिया गया था।" उन्होंने आगे बताया कि इस ड्रग्स ने उनके शरीर को प्रभावित किया था। इतना ही नहीं, जो भी महिलाएं उनके संपर्क में आईं, उन सभी को ड्रग्स दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने कहा, "यह ठीक नहीं है। हम ड्रग्स दिए जाने और हमले के डर के बिना अपने शहर में मेलजोल बढ़ाने का साहस रख सकें।" पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर येप्पून में मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल इस मामले में और कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि इस मामले को लेकर किसी के पास भी कोई जानकारी होने पर वे अधिकारियों से संपर्क करें। 


क्वींसलैंड की आवास मंत्री मेगन स्कैनलॉन ने इस घटना को चौंकाने वाला और भयानक बताया। उन्होंने कहा, "ब्रिटनी क्वींसलैंड संसद में एक सहकर्मी, एक दोस्त, एक युवा महिला है। यह पढ़कर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ।" उन्होंने आगे कहा कि यह अस्वीकार्य है कि महिलाएं घरेलू, पारिवारिक और यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं। इसे रोकने के रोकने के लिए हमारी सरकार हरसंभव कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed