फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia minister Tim Ayres said eagerly waiting for the G-20 meeting to be led by India

G20: ऑस्ट्रेलिया के मंत्री बोले- भारत के नेतृत्व में होने वाली जी-20 बैठक का बेसब्री से इंतजार

Sun, 19 Feb 2023 05:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सिडनी।
एजेंसी, सिडनी। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Feb 2023 05:51 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने कहा कि भारत जैसे महान लोकतंत्र के साथ हम जी-20 में दोनों देशों के रिश्तों को और आगे तक ले जाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Australia minister Tim Ayres said eagerly waiting for the G-20 meeting to be led by India
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी सितंबर में भारत की मेजबानी में होने वाली जी-20 बैठकों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सहायक व्यापार-विनिर्माण मंत्री और सीनेटर टिम आयरेस ने कहा कि भारत दुनिया के महान लोकतंत्रों में से एक है। उन्होंने कहा, हम क्वाड नेताओं की मेजबानी करने और सितंबर में जी-20 बैठकों की मेजबानी करने वाले भारत की नेतृत्व भूमिका का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने कहा कि भारत जैसे महान लोकतंत्र के साथ हम जी-20 में दोनों देशों के रिश्तों को और आगे तक ले जाने की कोशिश करेंगे। दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के पास यह बड़ा मौका है। टिम आयरेस ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनी की सरकार का भारत के साथ रिश्तों को लेकर गहरा सम्मान है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह भारत आएंगी अमेरिकी वित्त मंत्री
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन जी-20 में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक में भाग लेने अगले सप्ताह भारत दौरा करेंगी। इस दौरान उनकी प्राथमिकता अधिक लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था में आ रही चुनौतियों का समाधान करना होगा। वह यूक्रेन हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed