फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Many arrested seven police officers injured during protest against lockdown

ऑस्ट्रेलिया : लॉकडाउन के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों गिरफ्तार, सात पुलिस अधिकारी घायल

Sun, 22 Aug 2021 01:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सिडनी
एजेंसी, सिडनी Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Aug 2021 01:49 AM IST
सार

  • कई शहरों में अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामले आ रहे हैं
  • लॉकडाउन के विरोध में ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में हुए प्रदर्शन
  • अधिकारियों ने लोगों पर मिर्च का स्प्रे भी किया, मेलबोर्न में करीब 4,000 लोगों ने रैली निकाली

विज्ञापन
Australia Many arrested seven police officers injured during protest against lockdown
ऑस्ट्रेलिया में विरोध-प्रदर्शन - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का विरोध कर रहे सैकड़ों लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से कई पर स्वास्थ्य आदेशों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ प्रदर्शनों में झड़प होने के चलते कम से कम सात पुलिस अधिकारियों का चोटें भी आईं। अधिकारियों ने कई लोगों पर मिर्च का छिड़काव भी किया।

विज्ञापन


ये प्रदर्शन देशभर के कई शहरों में हुए। सबसे बड़ा और हिंसक प्रदर्शन मेलबोर्न में हुआ। सिडनी में दो महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है जबकि मेलबोर्न और राजधानी कैनबरा में इस माह की शुरुआत में लॉकडाउन लगाया गया। लॉकडाउन के नियमों के तहत लोग अपने घरों में कैद हैं और उनकी गतिविधियों में कई तरह की पाबंदियां लग गई हैं।
विज्ञापन


पाबंदियों के बावजूद सिडनी के न्यू साउथ वेल्स राज्य में शनिवार को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 825 नए मामले सामने आए। कई शहरों में अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामले आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होना चाहिए लेकिन प्राधिकारियों का कहना है कि वायरस को फैलने से रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए यह आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में कई जगह रैलियां, गिरफ्तारियां
मेलबोर्न में करीब 4,000 लोगों ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया। विक्टोरिया राज्य पुलिस ने 218 लोगों को गिरफ्तार किया और 200 से अधिक जुर्माना लगाया। विक्टोरिया के छह पुलिस अधिकारी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस पर कथित तौर पर हमला करने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। न्यू साउथ वेल्स राज्य में पुलिस ने बताया कि उन्होंने राज्य भर में प्रदर्शन के संबंध में 47 लोगों को गिरफ्तार किया और 260 से अधिक पर जुर्माना लगाया। ब्रिसबेन शहर में लॉकडाउन के खिलाफ 2,000 से अधिक लोग एकत्रित हुए। हालांकि क्वींसलैंड राज्य पुलिस ने बताया कि उन्होंने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed