फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Inquiry After Sydney Antisemitic Attack Recommends Major Gun Law Reforms

Australia: सिडनी हमले में 15 मौतों के बाद सख्ती, गन कानून कड़े करने की सिफारिश; क्या अब बदलेगा सुरक्षा ढांचा?

Thu, 30 Apr 2026 11:32 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबोर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबोर्न Published by: Shivam Garg Updated Thu, 30 Apr 2026 11:32 AM IST
सार

सिडनी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में हथियार कानूनों को लेकर बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। जांच आयोग की सिफारिशें न केवल सुरक्षा नीति को मजबूत करेंगी, बल्कि यहूदी समुदाय को भरोसा दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Australia Inquiry After Sydney Antisemitic Attack Recommends Major Gun Law Reforms
ऑस्ट्रेलिया में सख्त गन कानून की सिफारिश - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदाय पर हुए भयावह हमले के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था और हथियार कानूनों को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सरकार द्वारा गठित जांच आयोग ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में देश में सख्त गन कानून सुधार लागू करने की सिफारिश की है। यह रिपोर्ट उस दर्दनाक घटना के बाद आई है, जिसमें सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह के दौरान 15 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


जांच आयोग की बड़ी सिफारिशें
रॉयल कमीशन ऑन एंटीसेमिटिज्म एंड सोशल कोहेशन की अध्यक्ष वर्जीनिया बेल ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में 14 सिफारिशें दी हैं। इनमें से पांच को राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया है। रिपोर्ट में सबसे अहम सिफारिश यह है कि देश में एक समान राष्ट्रीय गन कानून लागू किया जाए और हथियारों की खरीद-बिक्री पर सख्त नियंत्रण हो।
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला?
बॉन्डी बीच पर 14 दिसंबर 2025 को हुए इस हमले में पिता-पुत्र साजिद और नवीद अकरम पर आरोप है कि उन्होंने लाइसेंसी हथियारों से भीड़ पर गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला इस्लामिक स्टेट से प्रेरित बताया गया है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन कंट्रोल पर सख्ती की तैयारी
रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि किसी व्यक्ति के पास सीमित संख्या में ही हथियार हों और समय-समय पर लाइसेंस की समीक्षा की जाए। इसके अलावा, सरकार को गन बायबैक योजना शुरू करने की भी सलाह दी गई है, ताकि लोग अपने हथियार वापस जमा कर सकें और बदले में मुआवजा पा सकें।


यहूदी समुदाय की सुरक्षा पर फोकस
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में यहूदी विरोधी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है, खासकर इस्राइल-हमास युद्ध के बाद। सरकार ने पहले ही यहूदी समुदाय के धार्मिक स्थलों, स्कूलों और सिनागॉग्स की सुरक्षा के लिए लगभग 102 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का बजट आवंटित किया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीजने कहा कि सरकार सभी सिफारिशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 1996 के ऐतिहासिक गन कानून सुधार के बाद देश अधिक सुरक्षित हुआ है और अब और सख्ती जरूरी है।

अन्य वीडियो:-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed