फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia fire victims did not Hand shake with PM Scott Morrison, India tour can be canceled

ऑस्ट्रेलिया: आग की विभीषिका को देखते हुए पीएम मॉरिसन ने रद्द किया भारत दौरा

Fri, 03 Jan 2020 11:06 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 03 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Australia fire victims did not Hand shake with PM Scott Morrison, India tour can be canceled
scott morrison

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन आग की विभीषिका को देखते हुए अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत यात्रा रद्द कर दिया है। स्कॉट मॉरिसन का 14 से 16 जनवरी तक भारत दौरे का कार्यक्रम निर्धारित था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


मॉरिसन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की द्विपक्षीय मुद्दों पर सघन वार्ता करने वाले थे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित वार्षिक व्याख्यानों की श्रृंखला ‘रायसीना डॉयलॉग’ के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करने वाले थे। दिल्ली के अलावा मॉरिसन का मुंबई और बंगलूरू जाने का कार्यक्रम भी था। 

भीषण हुई आग

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में सितंबर 2019 से लगी आग दिन-प्रतिदिन और भीषण होती जा रही है। इस दावानल में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। प्रशासन की बेरूखी के कारण लोगों का गुस्सा प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन जब अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे तो कई लोगों ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। उन्होंने पीएम मॉरिशन को मूर्ख भी कहा।

आलोचना के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन दमकलकर्मी ज्योफ्री के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। आग पर बेहतर कार्रवाई न करने को लेकर मॉरिसन की काफी आलोचना की गई थी। दरअसल, वह अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए हवाई चले गए थे। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता और दमकलकर्मियों के बढ़ते दबाव के कारण वह वापस आ गए। 


न्यूजीलैंड के ग्लेशियरों पर मंडराया खतरा
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के कारण पड़ोसी देश न्यूजीलैंड के ग्लेशियरों की बर्फ भी इसकी चपेट में आकर पीली पड़ने के कारण उसके तेजी से पिघलने का खतरा पैदा हो गया है। न्यूसाउथ वेल्स से विक्टोरिया राज्यों के बीच 200 से ज्यादा स्थानों पर भयानक आग लगी होने के चलते गुरुवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया है। साथ ही कई कस्बों व शहरों से लोगों को जबरन निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 50 हजार लोगों को बिना बिजली और बिना पेयजल सप्लाई के रहना पड़ रहा है।

पेट्रोल पंपों और सुपरमार्केटों पर लगी लंबी लाइनें
न्यूसाउथ वेल्स और विक्टोरिया में जगह-जगह सुपरमार्केटों और पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गई हैं। लोग आग से बचाव के लिए लंबे समय तक बंकरों में छिपे रहने या वाहनों में सवार होकर दूर जाने के लिए पेट्रोल के साथ ही दूध-ब्रैड आदि का स्टॉक जमा करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed