फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia, America and Britain will make hypersonic missiles to deal with China Plan announced after considering the progress of AUKUS

हथियारों की होड़: चीन से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका व ब्रिटेन बनाएंगे हाइपरसोनिक मिसाइल, ऑकस प्रगति पर विचार के बाद घोषित की योजना

Thu, 07 Apr 2022 01:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Apr 2022 01:40 AM IST
सार

AUKUS Hypersonic Missile: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ऑकस की प्रगति पर विचार करने के बाद हाइपरसोनिक मिसाइल के निर्माण के लिए मिलकर काम करने की योजना का एलान किया।

विज्ञापन
Australia, America and Britain will make hypersonic missiles to deal with China Plan announced after considering the progress of AUKUS
हाइपरसोनिक मिसाइल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वे हाल ही में गठित सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’ के तहत हाइपरसोनिक मिसाइल के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे। तीनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता को लेकर जारी चिंताओं के बीच यह घोषणा की है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ऑकस की प्रगति पर विचार करने के बाद इस योजना की घोषणा की। नेताओं ने एक साझा बयान में कहा कि वे हाइपरसोनिक, हाइपरसोनिक रोधी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता पर एक नया त्रिपक्षीय सहयोग बनाने के साथ ही सूचना साझा करने की प्रक्रिया को विस्तार देने तथा रक्षा नवोन्मेष पर सहयोग को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


अमेरिका, रूस व चीन सभी का ध्यान ऐसी मिसाइल के विकास पर है जो एक ऐसी तेज प्रणाली हो व जिसे कोई भी मौजूदा मिसाइल रक्षा प्रणाली बीच में व रोक सके।

पिछले साल चीन ने किया था परीक्षण
अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली ने बीते साल अक्तूबर में इस बात की पुष्टि की थी कि चीन ने हाइपरसोनिक हथियार प्रणाली का परीक्षण किया है। मिली ने चीन के इस परीक्षण को बेहद अहम बताते हुए इस पर चिंता जताई थी। मॉरिसन ने कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइलों का निर्माण ऑस्ट्रेलियाई सेना की लंबी दूरी की मारक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए दो साल पहले जारी की गई रणनीतिक योजना के अनुरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed