फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Audio leak of Bushra Bibi, wife of former PM Imran Khan, read what she is saying...

Bushra Bibi: पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी का ऑडियो लीक, पढ़िये पाकिस्तान के क्या राज खुले

Sun, 03 Jul 2022 12:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Jul 2022 12:24 PM IST
सार

लीक ऑडियो में कथित तौर पर बुशरा बीवी और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (PTI) पार्टी की डिजिटल मीडिया इकाई के प्रमुख डॉ. अरसलान खालिद की बातचीत है।

विज्ञापन
Audio leak of Bushra Bibi, wife of former PM Imran Khan, read what she is saying...
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा (फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी का एक ऑडियो टेप मीडिया में वायरल हो रहा है। मात्र दो मिनट के इस क्लिप में वह अपने पति की पार्टी पीटीआई को लेकर अहम बातचीत करती सुनी गईं। इससे पता चलता है कि वह पार्टी रणनीति को दिशा देने का काम बखूबी कर रही हैं। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार लीक ऑडियो में कथित तौर पर बुशरा बीवी और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (PTI) पार्टी की डिजिटल मीडिया इकाई के प्रमुख डॉ. अरसलान खालिद की बातचीत है। दोनों की यह बातचीत कब हुई यह साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप में बातचीत की शुरुआत बुशरा बीवी से होती है। वह डॉ. खालिद से पूछती हैं कि पीटीआई का सोशल मीडिया विंग अचानक इतना निष्क्रिय क्यों हो गया? इसके बाद वह इमरान खान के खिलाफ 'विदेशी साजिशों' को लेकर पार्टी के असंतुष्टों के खिलाफ माहौल बनाने का निर्देश देती हैं। बुशरा कहती हैं, वे मेरे और फराह के बारे में बहुत बातें करेंगे। आपको इसे देशद्रोह से जोड़ना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्दे के पीछे से चला रहीं पार्टी
पर्दे के पीछे से इमरान की पार्टी चला रहीं बुशरा बीवी कथित ऑडियो टेप में डॉ. खालिद से कहती हैं कि पार्टी के सोशल मीडिया को शहबाज शरीफ सरकार द्वारा रूस से तेल नहीं खरीदने का मुद्दा उठाना चाहिए। आपको यह मुद्दा जिंदा रखते हुए लगातार चर्चित करना होगा। यह ध्यान रखना होगा कि ये मुद्दे खत्म न हों। 

पूर्व पीएम इमरान खान ने हाल ही में इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने पाकिस्तान में बेतहाशा महंगाई,  राजनीतिक अस्थिरता, बिजली संकट और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर शरीफ सरकार को जमकर घेरा। 
बता दें, इमरान खान को अप्रैल माह में विपक्ष द्वारा लाए गए साझा अविश्वास प्रस्ताव के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ देना पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने अपने खिलाफ विदेशी साजिश का आरोप भी लगाया था। फिलहाल पाकिस्तान में नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ की सरकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed