फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Atul Gupta will not get African passport lost legal battle

South Africa: अतुल गुप्ता को नहीं मिलेगा अफ्रीकी पासपोर्ट, हार गए कानूनी लड़ाई

Tue, 24 Jan 2023 05:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।
एजेंसी, जोहानिसबर्ग। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 24 Jan 2023 05:11 AM IST
सार

2018 में जूमा के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद गुप्ता भाई अपने परिवार के साथ दुबई भाग गए थे। अमेरिका और ब्रिटेन भी इन्हें कालू सूची में डाल दिया है। 

विज्ञापन
Atul Gupta will not get African passport lost legal battle
2011 में राष्ट्रपति जैकब के साथ अतुल गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई में स्वनिर्वासन में रह रहे तीन गुप्ता भाइयों में से एक अतुल गुप्ता को दक्षिण अफ्रीका का नया पासपोर्ट नहीं मिलेगा। अतुल गुप्ता इसके लिए हाईकोर्ट में लड़ाई हार गए हैं। अतुल, अजय और राजेश गुप्ता पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा के साथ करीबी संबंधों का लाभ उठाते हुए अरबों रुपये की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है।

विज्ञापन


अतुल और राजेश गुप्ता फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में आरोपों का सामना करने के लिए प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहे हैं। 2018 में जूमा के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद गुप्ता भाई अपने परिवार के साथ दुबई भाग गए थे। अमेरिका और ब्रिटेन भी इन्हें कालू सूची में डाल दिया है। 
विज्ञापन


प्रीटोरिया हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनाए फैसले में कहा कि अतुल गुप्ता दक्षिण अफ्रीका पासपोर्ट पाने के पात्र नहीं हैं क्योंकि वह भगोड़े हैं। गुप्ता ने 2018 में पासपोर्ट के लिए दुबई स्थित दक्षिण अफ्रीकी वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया था। तब उनके खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला नहीं चल रहा था। बता दें कि गुप्ता भाई मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल सहित कुवैत के पीएम का इस्तीफा
कुवैत सिटी। कुवैत के पीएम शेख अहमद नवाफ अल-सबा ने सोमवार को पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा क्राउन प्रिंस को सौंप दिया। संसद व सरकार के बीच तनाव और कार्यकारी और विधायी अधिकारियों के बीच खराब संबंध इस्तीफों का प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed