फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attacks on Minority continue in Pakistan as a Hindu Businessman shot dead in Sindh province news and updates

पाकिस्तान: सिंध प्रांत में हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले रोकने में नाकाम इमरान सरकार

Tue, 04 Jan 2022 07:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 04 Jan 2022 07:38 PM IST
सार

हाल के वर्षों में, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हमलों में वृद्धि हुई है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार देश की आलोचना कर रहा है।

विज्ञापन
Attacks on Minority continue in Pakistan as a Hindu Businessman shot dead in Sindh province news and updates
अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अनाज मंडी के पास अज्ञात लोगों ने 44 साल के हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है। इलाके में हुई जबरदस्त गोलीबारी के बाद व्यापारियों ने अपनी जान पर खतरा बताया है, जिसके चलते शहर को बंद कराने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके के पुलिस स्टेशन के पास बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने 2 जनवरी को धरना भी दिया था। यहां लोगों ने मांग की थी कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन


सुनील कुमार पर यह हमला पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं, अहमदिया व ईसाइयों के खिलाफ लगातार जारी अत्याचार का एक और उदाहरण है। हाल के वर्षों में, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हमलों में वृद्धि हुई है। अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा नहीं करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने देश की आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed