{"_id":"5dc1981f8ebc3e5afa2fbcd2","slug":"attack-on-security-checkpoint-in-burkina-faso-10-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्कीना फासो में सुरक्षा चौकी पर हमला, 10 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुर्कीना फासो में सुरक्षा चौकी पर हमला, 10 लोगों की मौत
Tue, 05 Nov 2019 09:11 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Nov 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीरें
उत्तरी बुर्कीना फासो में माली से लगती सीमा पर स्थित सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में कम से कम पांच जवान और पांच आम नागरिक मारे गए। पश्चिम अफ्रीकी देश के उत्तरी क्षेत्र में अकसर हमले होते रहते हैं। इस संबंध में एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सोमवार तड़के बड़ी संख्या में पहुंचे हथियारबंद लोगों ने ओउर्सी स्थित सुरक्षा चौकी पर हमला किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक संघर्ष हुआ। इस बीच, हमलावर चौकी में घुसने में कामयाब हो गए। इसमें पांच सुरक्षाकर्मी और पांच आम नागरिक भी मारे गए। देश के उत्तरी प्रांतों में लगातार जिहादी हमले हो रहे हैं। रविवार को ऐसे ही एक हमले में उत्तरी बुर्कीना फासो शहर के उप-महापौर समेत चार लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
बुर्कीना फासो आर्थिक रूप से कमजोर और राजनीतिक रूप से अस्थिर देश है। इसके सुरक्षाबलों के पास पर्याप्त हथियार नहीं हैं। उन्हें उचित प्रशिक्षण नहीं मिला है और बल धन की कमी से भी जूझ रहा है।
विज्ञापन