फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack on paramilitary force headquarters in Pakistan, Pakistani soldiers killed, attackers killed.

Pakistan: पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमला, छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, पांच हमलवार मारे गए

Wed, 03 Sep 2025 01:13 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: बशु जैन Updated Wed, 03 Sep 2025 01:13 AM IST
सार

बन्नू जिले में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलावरों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से मुख्यालय की दीवार से टक्कर मार दी। उन्होंने संघीय कांस्टेबुलरी (एफसी) मुख्यालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Attack on paramilitary force headquarters in Pakistan, Pakistani soldiers killed, attackers killed.
पाकिस्तान में हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर मंगलवार को हमला हुआ। इसमें छह पाकिस्तानी सैनिक और पांच हमलावरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने बताया कि बन्नू जिले में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलावरों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से मुख्यालय की दीवार से टक्कर मार दी। उन्होंने संघीय कांस्टेबुलरी (एफसी) मुख्यालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


आत्मघाती विस्फोट के कारण दीवार ढह गई। सुरक्षा बलों ने हमलावरों पर गोलियां चलाईं। इसमें पांच हमलावरों की मौत हो गई। गोलीबारी में छह सैनिक मारे गए। इसमें एफसी और पाकिस्तानी सेना के जवान शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने बताया कि पुलिस, सेना और एफसी कर्मियों ने हमले का जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में राजनीतिक रैली में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत

हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा में हमले बढ़े हैं। बन्नू, पेशावर, करक, लक्की मरवात और बाजौर जैसे क्षेत्रों में कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाया गया है। नवंबर 2022 में टीटीपी के सरकार के साथ युद्धविराम समझौते को समाप्त करने और हमलों को बढ़ाने की कसम खाने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़े हैं। 


इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के अनुसार देश में इस साल अगस्त में हिंसा बढ़ी है। जुलाई में हमलों में 74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने बन्नू के होवेद और वजीराबाद इलाकों में 14 संदिग्ध मददगारों को गिरफ्तार किया गया था और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: तीन दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे सिंगापुर के PM वोंग; आर्थिक संबंध को मजबूत करने पर जोर

तीन अगस्त को बन्नू में एक चौकी पर हमले में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि तीन हमलावर भी मारे गए और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जुलाई में हमलावरों ने बन्नू के मिरयान में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाने के लिए क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed