{"_id":"5c900799bdec2214666d75e4","slug":"attack-on-army-camp-in-mali-21-soldiers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली में सेना के शिविर पर हमला, 21 सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माली में सेना के शिविर पर हमला, 21 सैनिकों की मौत
Tue, 19 Mar 2019 02:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य माली में सेना के शिविरों पर हुए जिहादी हमले में 21 सैनिक मारे गए हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि कार और मोटरसाइकिल से आए हमालवरों ने मोप्ती क्षेत्र में रविवार को डिओउरा सैन्य शिविर पर हमला कर दिया। चरमपंथी समूहों और अस्थिरता से जूझ रहे देश में सेना पर यह ताजा हमला है। सेना के एक सूत्र ने बताया कि अभी तक 21 शव मिले हैं।
विज्ञापन
माली की सेना के अनुसार यह हमला सेना से भागे हुए कर्नल बा अग मूसा के नेतृत्व में आतंकवादी समूहों ने किया। दूसरे सैन्य सूत्रों ने बताया कि हमले से काफी नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रपति इब्राहिम बूबकर कीटा ने ट्विटर पर कहा कि माली के लोग आतंकवादी कृत्यों के खिलाफ एकजुट हैं। एक अन्य सैन्य सूत्र ने बताया कि सेना के जवानों ने हमलावरों से संघर्ष का प्रयास किया। बदले में हमारे जवानों ने भी उनके हमले का जवाब दिया।’
विज्ञापन