फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At-least 144 Killed in Bangladesh Landslides Triggered by Heavy Rains

बांग्लादेश में भूस्खलन से मची तबाही, मरने वालों की संख्या पहुंची 144

Wed, 14 Jun 2017 04:31 PM IST
एजेंसी/ढाका
एजेंसी/ढाका Updated Wed, 14 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
At-least 144 Killed in Bangladesh Landslides Triggered by Heavy Rains
बांग्लादेश में भूस्खलन से 77 की मौत - फोटो : natunbarta

बांग्लादेश में हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश में बरसात के बाद हुईं भूस्खलनों में कथित तौर पर सेना के दो अधिकारी समेत कम से कम 144 लोग मारे गए और कई जख्मी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन


इस आपदा में सबसे अधिक 36 लोग रंगामति जिले में मारे गए, जिसमें दो अफसर भी शामिल हैं। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि ‘ड्यूटी के दौरान भूस्खलन में हमारे दो अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।’ इसके अलावा बंदरबन के छह और चिटगांव के 11 लोग भी इस आपदा की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। घटना स्थलों पर बचाव दल पहुंच गए हैं। इस भूस्खलन में कई घर नष्ट हो गए। सोमवार को ढाका और चिटगांव में बारिश के पानी को चढ़ा देख प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए दो टीमों का गठन किया था। दो कार्यकारी अधिकारियों के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे भूस्खलन की घटनाओं से कैसे निपटा जाए। पहाड़ियों के पास खतरनाक इलाकों खाली कराया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी बांग्लादेश में मोरा तूफान से आठ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed