{"_id":"68c00aa7b95fbf0fb60787c2","slug":"at-least-60-people-killed-in-overnight-rebel-attack-in-eastern-congo-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो में खूनी हमला: विद्रोही हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत; पहले एक पास इकट्ठा फिर उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कांगो में खूनी हमला: विद्रोही हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत; पहले एक पास इकट्ठा फिर उतार दिया मौत के घाट
Tue, 09 Sep 2025 04:38 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 09 Sep 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
कांगो के पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोही गुट ने सोमवार रात भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम 60 लोगों की जान चली गई। यह हमला नॉर्थ किवू प्रांत के नटोयो गांव में तब हुआ जब ग्रामीण एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन
हमले के बारे में स्थानीय प्रशासक कर्नल एलेन किवेवा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमला एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स ने किया था। उन्होंने बेहद क्रूरता से 60 लोगों की हत्या कर दी। हालांकि मरने वालों का सटीक आंकड़ा अभी तक सामने नहीं है।
विज्ञापन
वही, हमले के दौरान बचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 10 हमलावर थे। उनके पास लंबी धारदार चाकू थीं। हमले के दौरान पहले उन्होंने सबको एक जगह इकट्ठा होने के लिए मजबूर किया और फिर मारना शुरू कर दिया। लोग चीख रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्वी कांगो लंबे समय से उग्रवादी हमलों से जूझ रहा है। एडीएफ इस ताजा नरसंहार ने एक बार फिर इस इलाके में सुरक्षा की गंभीर चुनौतियों को उजागर कर दिया।