फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 31 injured in train collision in Pakistan's Punjab province

हादसा: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन, दुर्घटना में कम से कम 31 घायल

Sun, 24 Sep 2023 02:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 02:37 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि मियांवाली से लाहौर जा रही यात्री ट्रेन उसी पटरी पर यात्रा कर रही थी, जहां पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। ट्रेन चालक ने हादसे न हो इसके लिए काफी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
At least 31 injured in train collision in Pakistan's Punjab province
मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक यात्री ट्रेन मुख्य रेलवे लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 31 लोग घायल हो गए। बता दें, दुर्घटना शेखपुरा जिले में किला सत्तार शाह स्टेशन के पास हुई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मियांवाली से लाहौर जा रही यात्री ट्रेन उसी पटरी पर यात्रा कर रही थी, जहां पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। ट्रेन चालक ने हादसे न हो इसके लिए काफी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बचावकर्मियों ने बताया कि दुर्घटना में 31 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

जांच आयोग का गठन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रेन चालक इमरान सरवर और उसके सहायक मुहम्मद बिलाल सहित चार रेलवे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद लाहौर मंडल में ट्रेन परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। पटरी को साफ कर दिया गया है। इसके अलावा, उप प्रधान अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया गया है, जो 24 घंटे के अंदर घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
रेलवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाहिद अजीज ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख जताया और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कई घातक ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं
पिछले एक दशक में, पाकिस्तान में कई घातक ट्रेन दुर्घटनाएं हुई हैं। इस साल अगस्त में कराची से 56 किलोमीटर दूर सिंध प्रांत के नवाबशाह जिले में सहारा रेलवे स्टेशन के पास हवेली जा रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतर गई थीं, जिसमें कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed