फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 23 die in Bangladesh ferry accident Officials

बांग्लादेश के बुरिगंगा नदी में भीषण नाव हादसा, 32 लोगों की मौत, कई लापता

Mon, 29 Jun 2020 04:27 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
At least 23 die in Bangladesh ferry accident Officials
Bangladesh ferry accident - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुरिगंगा नदी में 100 से अधिक यात्रियों को ले जाने वाली नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में तीन बच्चों समेत 32 लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ढाका के श्यामबाजार इलाके में हुई। फिलहाल कई यात्रियों के लापता होने की खबर है।

विज्ञापन


द डेली स्टार ने फायर सर्विस और सिविल डिफेंस ड्यूटी अधिकारी शहादत हुसैन के हवाले से बताया कि घटना में 18 पुरुषों, सात महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। पीड़ितों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। हुसैन ने कहा कि मुशीगंज से ढाका आ रही ‘मॉर्निंग बर्ड’ नामक नौका सदरघाट लॉन्च टर्मिनल के पास एक अन्य लॉन्च ‘मोयूर -2’ की चपेट में आने के बाद नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


कुछ यात्री तैरने में कामयाब रहे, लेकिन कई लोग अभी भी लापता हैं। फायर सर्विस के गोताखोरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बांग्लादेश इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और तटरक्षक बल की मदद से बचाव अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9.30 बजे के आसपास हुआ हादसा

बांग्लादेश के एक न्यूज चैनल ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम अधिकारी रोजिना इस्लाम के हवाले से बताया कि यह हादसा ढाका के श्यामबाजार के पास सुबह 9.30 बजे के आसपास हुआ।बीआईडब्ल्यूटीए के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर ने कहा कि मॉर्निग बर्ड नाम की एक नाव मुंशीगंज से सदरघाट की ओर जा रहा थी, जब वह चांदपुर से आ रही मोयूरी -2 नामक नाव से टकरा गई। इस टक्कर में मॉर्निग बर्ड नामक नाव डूब गई।



कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई, वहीं कुछ को निकाला गया। प्रशासन ने कहा 'अभी पता नहीं है कि कितने लोग बचाए जा चुके हैं और कितने लापता हैं। राहत कार्य अभी भी जारी है। नेवी, कोस्ट गॉर्ड की टीम और फायर सर्विस की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed