फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 20 killed in Congo flooding and landslides, bringing this weeks fatalities to over 60

Congo: कांगो में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर; भूस्खलन के चलते अब तक 60 लोगों की मौत, कई घर जमींदोज

Fri, 29 Dec 2023 10:46 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, किंशासा Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:46 PM IST
सार

पूर्वी कांग्रो के दक्षिण किवु क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने कहर भरपा दिया है। शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले सप्ताह से अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
At least 20 killed in Congo flooding and landslides, bringing this weeks fatalities to over 60
कांगो में भूस्खलन के चलते टूटा मकान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी कांग्रो के दक्षिण किवु क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया हैं। भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटना में कम से कम 20 लोगों की दबने से मौत हो गई हैं। शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी। बता दें पिछले सप्ताह ही कांगो में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटना में मरने वाली की संख्या 60 से अधिक हो गई हैं। 
विज्ञापन


मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को म्वेंगा क्षेत्र के बुरहिनी इलाके में भूस्खलन की घटना हुई, जिसके चलते कई घर, इमारतें जमींदोज हो गई हैं। क्षेत्र के प्रशासक वालुबिला इशिकिटिलो ने कहा कि भूस्खलन के कारण ही 20 मौते हुई हैं, जिसमें घर भी तबाह हो गए हैं। वहीं सरकार ने शुक्रवार को मामले पर कहा कि भूस्खलन की घटना से प्रभावित लोगों को आपातकालीन सहायत दी जा रही है। भूस्खलन के कारण जमीन में दबे लोगों को निकालने का प्रयासजारी हैं। 
विज्ञापन


बता दें शुक्रवार को बाढ़ से देश के अन्य हिस्सों भी प्रभावित हुए, जिनमें राजधानी किंशासा, कांगो नदी के तट समेत कई हिस्से शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को मवेंगा क्षेत्र के कामितुगा में भूस्खलन से 20 से अधिक लोगों की मौत यह ताजा घटना सामने आई हैं। वहीं बुधवार को दक्षिण किवु के एक इलाके बुकाबू में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 21 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed