फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Astronauts return to Earth safely after six months

घर वापसी: छह महीने बाद अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटे यात्री, साझा किए सुखद अनुभव

Sat, 17 Apr 2021 05:56 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Apr 2021 05:56 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 6 महीने बाद तीनों यात्री सकुशल लौट गए। इसमें एक अमेरिका के एक और दो रूस के यात्री थे।

विज्ञापन
Astronauts return to Earth safely after six months
धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 6 महीने बाद तीनों यात्री सकुशल लौट गए। इसमें एक अमेरिका के एक और दो रूस के यात्री थे। एक सोयुज अंतरिक्ष यान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 4 बजकर 55 मिनट पर कजाखस्तान के ‘स्टेपीज’ में उतरा। उससे नासा के केट रूबिंस और रूसी सर्गेई रिझकोव और सर्गेई कुद स्वेरचकोव लौट आए।
विज्ञापन


रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस के प्रमुख दमित्री रोगजिन ने बताया कि यान से उतरने के बाद तीनों ठीक महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपने आप को गुरूत्व के हिसाब से ढालना शुरू कर दिया है। यात्रियों ने अपना अनुभव बेहतरीन बताया है। बता दें कि तीनों यात्री 14 अक्टूबर को कक्षा में चक्कर काट रहे प्रयोगशाला परिसर में पहुंचे थे। वहां पर अंतरिक्ष से संबंधित चीज़ों के बारे में इन लोगों ने अध्ययन किया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सात लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed