फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   assault of minority community woman sparks outrage in Bangladesh

Bangladesh: अल्पसंख्यक महिला से दुष्कर्म पर बवाल, वायरल वीडियो से भड़का देशभर में आक्रोश; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 09:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Jun 2025 09:36 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला के साथ कथित दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश भड़क उठा। छात्रों ने सड़कों पर उतरकर विरोध में रैलियां निकालीं और सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
assault of minority community woman sparks outrage in Bangladesh
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांग्लादेश के मध्य क्षेत्र में स्थित कुमिल्ला जिले में तीन दिन पहले अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया। मामले को लेकर रविवार को लोगों का आक्रोश और भड़क गया, जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि कथित दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथ कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। कुमिल्ला जिले के पुलिस प्रमुख नाजिर अहमद खान ने बताया कि मुख्य आरोपी को शनिवार तड़के ढाका के सैयदाबाद इलाके में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों को उस महिला की पहचान और तस्वीर सोशल मीडिया पर उजागर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाली प्रमुख सीमा चौकी को किया बंद, खतरों का दिया हवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस घटना के खिलाफ परिसर में मार्च निकाला। वहीं, विश्वविद्यालय के जगन्नाथ हॉल छात्रावास (जो अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए आरक्षित है) के छात्रों ने इंसाफ की मांग को लेकर रैलियां निकालीं। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।

इस बीच, हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी कर सरकार को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो को तुरंत हटाया जाए। दो जजों की पीठ ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि पीड़िता की सुरक्षा की जाए और उसे जरूरी उपचार मुहैया कराया जाए। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस ने तब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जब तक वीडियो वायरल नहीं हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरू में आरोपी की पिटाई के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय अस्पताल पहुंचाया, जहां से वह कथित तौर फरार हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कुमिल्ला के उपजिला मुरादनगर स्थित अपने पिता के घर में आई हुई थी, जब आरोपी ने रात में घर में घुसकर यह अपराध किया। 


ये भी पढ़ें: ईरान ने माना- एविन जेल पर इस्राइली हमले में गई थी 71 लोगों की जान; आईडीएफ ने बनाया था निशाना

अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब अहमद वाजेद ने इस घटना को लेकर एक्स पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में पिछले 11 महीनों भीड़ के हमले, आतंकवाद और दुष्कर्म की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में शेख हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग सरकार का पतन हुआ, जिसके बाद से अल्पसंख्य समुदायों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। 

पांच अगस्त 2024 को छात्रों के नेतृत्व में सड़कों पर आंदोलन जब उग्र हुआ तो हसीना भागकर भारत आ गईं। इसके तीन दिन बाद नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस (85 वर्षीय) ने अंतरिम सरकार की बागडोर संभाली थी।    



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed