{"_id":"61c32b074ce02b55c42c216c","slug":"asian-development-bank-approves-loans-worth-more-than-1-billion-usd-to-pakistan-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: एशियाई विकास बैंक ने लिया बड़ा फैसला, डेढ़ अरब डॉलर से अधिक के कर्ज को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: एशियाई विकास बैंक ने लिया बड़ा फैसला, डेढ़ अरब डॉलर से अधिक के कर्ज को दी मंजूरी
Wed, 22 Dec 2021 07:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Dec 2021 07:11 PM IST
सार
2018 में सत्ता में आने के बाद अपने शुरुआती तीन वर्षों के कार्यकाल में इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार विदेशी सरकारों और संगठनों से 34 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का कर्ज ले चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ओर से अच्छी खबर मिली है। एडीबी ने बुधवार को 1.543 अरब डॉलर के छह वित्तीय ऋणों पर दस्तखत कर दिए। पाकिस्तान ने एडीबी से यह कर्ज अपने ऊर्जा क्षेत्र, सड़कों और नागरिक व स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचों को बेहतर करने के लिए लिया है।
इन समझौतों पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई एक बैठक के दौरान पाकिस्तान के वित्तीय मामलों के सचिव मियां असद हयाउद्दीन और एडीबी के निदेशक योंग यी ने हस्ताक्षर किए। इस बैठक में मौजूद रहे पाकिस्तान के वित्तीय मामलों के मंत्री उमर अयूब खान ने एडीबी को इस वित्तीय मदद के लिए शुक्रिया कहा।
इन सुधारों को लाने के लिए एडीबी ने दिया है ये कर्ज
इनमें पाकिस्तान के ऊर्जा क्षेत्र में सुधार लाने के लिए 30 करोड़ डॉलर का नीति आधारित कर्ज, खैबर पख्तूनख्वा के पांच शहरों के शहरी बुनयादी ढांचे को बेहतर करने के लिए 38.5 करोड़ डॉलर का वित्तीय समझौता, इंडस हाईवे के 222 किलोमीटर के हिस्से के दोहरीकरण के लिए 23.5 करोड़ डॉलर का परियोजना कर्ज शामिल है।
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा और गरीबी को समाप्त करने की गई योजना अहसास को विस्तारित करने के लिए और मजबूत करने के लिए 60.3 करोड़ डॉलर का परिणाम आधारिक कर्ज कार्यक्रम भी शामिल है। पांच लाख डॉलर की एक जल संसाधन परियोजना और 1.5 करोड़ डॉलर की निवेश परियोजना के लिए कर्ज को अनुमति भी मिली है।
कोरोना रोधी टीके खरीदने के लिए भी दिया था ऋण
इस मौके पर एडीबी के उपाध्यक्ष शिचिन शेन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बनीं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पाकिस्तान व्यापक वित्तीय और संरचनात्मक सुधार लागू कर रहा है। इससे पहले अगस्त में एडीबी ने कोरोना वायरस रोधी टीके खरीदने के लिए पाकिस्तान को 50 करोड़ डॉलर का कर्ज को अनुमति दी थी।