फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ASEAN-India Maritime Exercise 2023 INS Delhi INS Satpura successfully participate in harbour phase

AIME 2023: दक्षिण चीन सागर में भारत का आसियान के साथ सैन्य अभ्यास पूरा, आईएनएस सतपुड़ा ने प्रदर्शित की क्षमता

Tue, 09 May 2023 05:40 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 09 May 2023 05:40 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास के दौरान पांच चीनी नौकाएं भारत व आसियान देशों के युद्ध पोतों के मार्ग पर पहुंच गईं। यह सैन्य अभ्यास वियतनाम नियंत्रित आर्थिक जोन में हो रहा था, तभी चीनी नौकाएं वहां पहुंचीं।
 

विज्ञापन
ASEAN-India Maritime Exercise 2023 INS Delhi INS Satpura successfully participate in harbour phase
AIME-2023 - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण चीन सागर में सिंगापुर द्वारा आसियान-भारत सामुद्रिक सैन्य-अभ्यास (ऐम) 2023 सफलता से पूरा हुआ। इसमें आईएनएस दिल्ली और आईएनएस सतपुड़ा ने अपनी क्षमताएं प्रदर्शित कीं।

विज्ञापन


वहीं अपने एकतरफा दावे वाले दक्षिण चीन सागर में भारत की मौजूदगी से चौकन्ने हुए चीन के कुछ जहाज भी सैन्य अभ्यास वाले समुद्र में बेहद करीब नजर आए। इसे चीनी सरकार समर्थित नागरिक सेना द्वारा सैन्य अभ्यास में बाधा पहुंचाने का प्रयास कहा जा रहा है। ऐम 2023 के तहत 2 से 4 मई तक हार्बर चरण और 7 व 8 मई को सामुद्रिक चरण आयोजित हुआ। इससे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार भी तीन दिन के सिंगापुर दौरे पर थे।
विज्ञापन


चीनी नागरिक सेना की नौकाएं सैन्य अभ्यास क्षेत्र में घुसीं
सूत्रों के अनुसार दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास के दौरान पांच चीनी नौकाएं भारत व आसियान देशों के युद्ध पोतों के मार्ग पर पहुंच गईं। यह सैन्य अभ्यास वियतनाम नियंत्रित आर्थिक जोन में हो रहा था, तभी चीनी नौकाएं वहां पहुंचीं, हालांकि उनका युद्धपोतों से आमना-सामना नहीं हुआ। नौकाओं के पीछे चीनी अध्ययन पोत भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर में भारत के सैन्य अभ्यास के मायने
ऐम का समुद्री चरण जिस दक्षिण चीन सागर में हुआ, उसके 80 प्रतिशत हिस्से पर चीन अपना अधिकार बताता है। हालांकि यहां मौजूद कई अन्य देश इस अधिकार को मान्यता नहीं देते हैं।


भारत-आसियान देश दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में शांति और स्थायित्व लाने में सक्षम 
आसियान देशों की नौसेनाओं के साथ सैन्य अभ्यास पूरा होने पर भारतीय नौसेना ने मंगलवार को कहा कि दोनों पक्षों ने दक्षिण चीन सागर में संयुक्त ताकत के रूप में शांति, स्थायित्व व सुरक्षा पर काम करने की क्षमताएं प्रदर्शित कीं। दो दिवसीय सामुद्रिक सैन्य अभ्यास सोमवार को पूरा हुआ। हाइड्रोकार्बन के बड़े भंडार वाला क्षेत्र कहे जाने वाले दक्षिण चीन सागर के 80% हिस्से पर चीन दावा करता रहा है। यहां हुए सैन्य अभ्यास को इसीलिए अहम माना जा रहा है। वियतनाम, फिलीपींस व ब्रुनेई भी इस क्षेत्र पर दावे रखते हैं। इन तीनों देशों के अलावा इंडोनेशिया, मलयशिया, सिंगापुर, थाईलैंड भी सैन्य अभ्यास में शामिल थे। वहीं चीन के निगरानी जहाज अभ्यास पर नजर रखे हुए थे। भारतीय नौसेना ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में रणनीतिक अभ्यास, हेलिकॉप्टरों से क्रॉस-डैक लैंडिंग, जहाजों का संचालन और अन्य सामुद्रिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed