फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   As soon as the lockdown ended, the cases of Corona increased rapidly in these countries, these cities were closed again

लॉकडाउन खत्म होते ही इन देशों में फिर से टूटा कोरोना का कहर, दोबारा बंद हुए ये शहर

Mon, 22 Jun 2020 12:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 22 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
As soon as the lockdown ended, the cases of Corona increased rapidly in these countries, these cities were closed again
फाइल फोटो - फोटो : PTI

लॉकडाउन में छूट के बाद ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, फलस्तीन और कई देशों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। फलस्तीन के प्रधानमंत्री मुहम्मद शतयेह ने पश्चिमी तट के हर्बोन में फिर से लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया। हर्बोन में शनिवार को 103 नए केस मिले हैं, मार्च में महामारी फैलने के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, तुर्की में दो सप्ताह की छूट के बाद राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने राजधानी इस्तांबुल, इजमिर और बुरसा में फिर से 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। यहां संक्रमण के रोजाना करीब एक हजार से 1500 नए मामले सामने आ रहे हैं।  

विज्ञापन


इस बीच, महामारी से निपटने में दुनिया भर की वाहवाही बटोरने वाले ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में फिर से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है। मेलबर्न शहर में एक दिन में रिकॉर्ड 21 केस मिले हैं, जो एक महीने में सबसे ज्यादा है। राष्ट्रपति डेन एंड्र्यूज ने कहा कि लॉकडाउन में छूट के बाद लोग सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लिहाजा हमें फिर से सख्ती बरतनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


सऊदी अरब में सरकार ने रविवार को राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू खत्म करने का फैसला लिया है, लेकिन एक दिन पहले ही देश में चार हजार नए केस मिले हैं। हालांकि अभी भी वहां बड़े समारोह, भीड़ जुटने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed