{"_id":"5c52ef50bdec22737e6afaa4","slug":"arrest-warrant-issued-for-600-indian-students-living-illegally-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में अवैध रुप से रह रहे 600 भारतीय छात्रों के खिलाफ वारंट जारी, हिरासत में लिए गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में अवैध रुप से रह रहे 600 भारतीय छात्रों के खिलाफ वारंट जारी, हिरासत में लिए गए
Thu, 31 Jan 2019 06:41 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
India America
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर सख्श की चाहत होती है कि वह अमेरिका में जाकर रहे, इसके लिए वह किसी भी तरीके से बस अमेरिका पहुंचना चाहता है। हाल ही में कथित इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन करने पर अमेरिका में सैकड़ों भारतीय छात्रों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकन तेलुगु एसोसिएशन(ATA) के अनुसार यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट एजेंसी ने छापेमारी की है और करीब 600 भारतीय छात्रों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ज्यादा संख्या तेलुगू छात्रों की बताई गई है। एटीए ने भारतीय राजदूत हर्षवर्धन सिंगला और अटलांटा में सीजेआई डॉ. स्वाती विजय कुलकर्णी से भी मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
दरअसल, अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को गिरफ्तार करने के लिए अमेरिका ने एक फर्जी यूनिवर्सिटी का गठन किया था, जिसके जाल में कई भारतीय फंस गए। एटीए ने वकीलों से संपर्क कर इस बात की जानकारी दी है कि करीब 600 छात्रों को अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव के वक्त वादा किया था कि अवैध इमिग्रेशन पर लगाम लगाया जाएगा। इसी को देखते हुए ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की बात कही थी जिसके लिए बजट भी जारी हो चुका है।
इमेग्रेशन के मामले में भारत पहले और चीन दूसरे स्थान पर आता है और यहां के लोग सबसे ज्यादा अमेरिका में रहते हैं। वहीं ट्रंप कई बार यह आरोप लगाते रहते हैं कि प्रवासी अमेरिकन की नौकरियां ले लेते है जिससे यहां के लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है।