फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Army, not govt, to call shots over appointment of next chief as Bajwa retires in November

Pakistan News: पाक सेना का पुराना खेल शुरू, बाजवा की जगह नया जनरल पीएम शरीफ, नहीं आर्मी खुद चुनेगी

Tue, 31 May 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, इस्लामाबाद 
एएनआई, इस्लामाबाद  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 31 May 2022 03:07 PM IST
सार

पाकिस्तान में सेना को राजनीतिक सत्ता से ज्यादा ताकतवर माना जाता है, यही वजह है कि पीएम की बजाए सेना खुद अपने नए प्रमुख का चयन करेगी। पाकिस्तानी सेना न केवल नए जनरल का चयन करेगी, बल्कि उनसे संबंधित सारे सरकारी फैसले भी करेगी। 

विज्ञापन
Army, not govt, to call shots over appointment of next chief as Bajwa retires in November
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में सेना एक बार फिर पुरानी भूमिका में लौट आई है। सरकार से जुड़े अहम फैसले वह लेने लगी है। यही कारण है कि नए पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की जगह नए सेना प्रमुख का चुनाव वह खुद करेगी। वैसे संवैधानिक प्रमुख के नाते जनरल चुनने का अधिकार पीएम शहबाज शरीफ का है, लेकिन वह इससे वंचित रहेंगे। बाजवा नवंबर में रिटायर हो जाएंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान में सेना को राजनीतिक सत्ता से ज्यादा ताकतवर माना जाता है, यही वजह है कि पीएम की बजाए सेना खुद अपने नए प्रमुख का चयन करेगी। पाकिस्तानी सेना न केवल नए जनरल का चयन करेगी, बल्कि उनसे संबंधित सारे सरकारी फैसले भी करेगी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की सेना ने इमरान खान को सत्ता से बेदखल किए जाने के दौरान तटस्थ रही थी, लेकिन अब यू-टर्न लेते हुए वह अपने पुराने खेल में वापस आती दिख रही है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, देश में जबर्दस्त महंगाई से चरमरा गई है। सेना उससे भी चिंतित है। सेना के चिंतित होने का यह बड़ा कारण है, क्योंकि वह जानती है कि पैसों के बिना उसका अपना अस्तित्व भी दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के निर्देश पर काम करेंगे पीएम शरीफ
इस बीच, यह भी स्पष्ट होने लगा है कि पीएम शहबाज शरीफ सेना के निर्देश पर काम करेंगे। हालांकि, असल चिंता का सबब पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की हालत है। पाकिस्तानी अखबार इस्लाम खबर के अनुसार आर्थिक मजबूती के बगैर कोई नेता, सेना को पाकिस्तान में सर्वोच्च शक्ति संपन्न बने रहने से रोक नहीं सकेगा। पाकिस्तानी सेना का पाक सत्ता पर प्रभाव उस वक्त भी नजर आया था, जब आईएसपीआर के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने 14 अप्रैल 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने का था कि सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा और आईएसआई के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम से उस वक्त प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संपर्क किया गया था, जब इमरान सरकार को लेकर गतिरोध कायम था। 


फैज हमीद को थी जनरल बनने की उम्मीद
माना जा रहा है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय राजनीति में हालिया बदलाव इमरान खान और देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान सेना प्रमुख जनरल बाजवा और खुफिया सेवाओं के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के बीच सत्ता के खेल के रूप में शुरू हुआ था। फैज हमीद को बाजवा की जगह लेने की उम्मीद थी, लेकिन तत्कालीन पीएम इमरान खान की इच्छा के विरुद्ध जाकर अक्तूबर में लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम आईएसआई का नया प्रमुख बनाया गया। इसके बाद पिछले महीने इमरान खान पाकिस्तान के इतिहास में देश की संसद में अविश्वास मत हारने के बाद सत्ता से बेदखल होने वाले पहले पाक प्रधानमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed