{"_id":"5d0f75aa8ebc3e3da3208b43","slug":"army-chief-of-ethiopia-and-one-more-killed-during-violence-ban-on-internet-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथोपिया में हिंसा जारी, सेना प्रमुख और क्षेत्रीय प्रमुख की गोली मारकर हत्या, इंटरनेट सेवा बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इथोपिया में हिंसा जारी, सेना प्रमुख और क्षेत्रीय प्रमुख की गोली मारकर हत्या, इंटरनेट सेवा बंद
Sun, 23 Jun 2019 06:20 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद
- फोटो : ट्विटर
इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के सुधारों पर आगे बढ़ने की कोशिशों के बीच जारी हिंसा के दौरान देश के सेना प्रमुख और एक अहम क्षेत्र के प्रमुख की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अबी के कार्यालय ने रविवार को बताया कि इस अफ्रीकी देश के अमहारा में शनिवार दोपहर यह हिंसा उस वक्त भड़की, जब शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक के दौरान कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रवक्ता बिलीन सेयोउम ने बताया कि इस हमले को अमहारा के सुरक्षा प्रमुख असामिनिउ त्सीज के नेतृत्व में अंजाम दिया गया जिसका परिणाम यह हुआ कि क्षेत्र के प्रमुख अंबाचिउ मेकोनेन और एक अन्य शीर्ष अधिकारी को गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई ।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया, ‘इस हमले के कुछ ही घंटे बाद राजधानी अदीस अबाबा में स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा बल के चीफ ऑफ स्टाफ सियरे मेकोनेन की उनके अंगरक्षकों ने उनके घर में ही गोली मार कर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि यह हमला सुनियोजित था।’ उन्होंने बताया कि इस दौरान एक अन्य व्यक्ति की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई जो चीफ ऑफ स्टाफ पर हुए हमले के समय उनके साथ था ।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि वह एक पूर्व जनरल था और उनसे मिलने गया था। सूत्रों ने बताया कि अंगरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, असमिनिउ अब भी फरार है। उन्होंने बताया कि दोनो हमलावरों के बीच संपर्क के बार में अब तक पता नहीं चल सका है। शनिवार से पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।