फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Army chief MM Naravane in UK for high level talks

विदेश दौरा: उच्च स्तरीय वार्ता के लिए ब्रिटेन पहुंचे सेना प्रमुख जनरल नरवणे

Tue, 06 Jul 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Jul 2021 03:14 AM IST
सार

  • पांच-छह जुलाई को ब्रिटेन और सात-आठ जुलाई को इटली के दौरे पर रहेंगे जनरल एमएम नरवणे

विज्ञापन
Army chief MM Naravane in UK for high level talks
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सोमवार से शुरू हो रहे ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे के लिए लंदन पहुंच गए। वह यहां ब्रिटेन के सेना प्रमुख और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। सेना प्रमुख यूरोपीय देशों के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वह ब्रिटेन के दौरे के बाद इटली भी जाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने बताया कि जनरल नरवणे पांच से छह जुलाई तक ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे हैं। सेना प्रमुख यहां ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस, रक्षा प्रमुख सर निक कार्टर (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ), चीफ ऑफ जनरल स्टाफ सर मार्क कार्टन स्मिथ से मुलाकात करेंगे। वह यहां सेना के विभिन्न फॉर्मेशन्स का भी दौरा करेंगे, जहां वह आपसी हित के मुद्दों पर वैचारिक आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


सेना प्रमुख के दौरे को लेकर सेना ने बताया कि यूरोप दौरे के दूसरे चरण में जनरल नरवणे (सात से आठ जुलाई) इटली के रक्षा प्रमुख और सेना के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। सेना के अनुसार, जनरल नरवणे प्रसिद्ध शहर कैसिनो में भारतीय सेना के स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे और रोम के सेचिंगोला में इतालवी सेना के ‘काउंटर आईईडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उन्हें विभिन्न जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed