{"_id":"6070d41719f90106544b796c","slug":"army-chief-general-narwane-and-his-wife-veena-reached-bangabandhu-museum-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश दौरा : बंगबंधु संग्रहालय पहुंचे सेना प्रमुख जनरल नरवाणे और उनकी पत्नी वीणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश दौरा : बंगबंधु संग्रहालय पहुंचे सेना प्रमुख जनरल नरवाणे और उनकी पत्नी वीणा
Sat, 10 Apr 2021 03:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:54 AM IST
सार
- बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजिबुर रहमान को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे पांच दिनों की यात्रा पर बांग्लादेश दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह धनमोंडी स्थित बंगबंधु संग्रहालय में बांग्लादेश के संस्थापक और राष्ट्रपिता मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस दौरान सेना प्रमुख ने 1971 मुक्ति संग्राम के शहीदों को भी याद किया। जनरल नरवाणे अपनी पत्नी वीणा नरवाणे के साथ दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच करीबी संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद के आमंत्रण पर ढाका में हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना के अतिरिक्ति जन सूचना महानिदेशालय से ट्वीट जारी कर कहा गया कि ‘जनरल एमएम नरवाणे और उनकी पत्नी वीणा नरवाणे बांग्लादेश में राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मृति संग्रहालय के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
धनमोंडी में यह संग्रहालय बंगबंधु के शहीदों और 1971 मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले आंदोलनकारियों को समर्पित है, जो बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़े।’ इससे पहले जनरल नरवणे ने पांच दिन की अपनी यात्रा के पहले दिन बृहस्पतिवार को शिखा अनिर्बान पर मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सेनाकुंज में उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। कुछ दिन पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ोसी देश की यात्रा के मद्देनजर भी जनरल नरवाणे के बांग्लादेश दौरे को अहम माना जा रहा है।
भारतीय दूतावास से जारी बयान में कहा गया कि भारतीय सेना प्रमुख संयुक्त राष्ट्र शांति सहयोग परिचालन पर एक सेमिनार में अपने अनुभव साझा करेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में चार से 12 अप्रैल तक चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास शांति अग्रसेना के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।
जनरल नरवाणे 11 अप्रैल को बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन से मुलाकात करेंगे। दोनों की मुलाकात दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करेगी और विभिन्न रणनीतिक विषयों पर दोनों देशों के बीच करीबी समन्वय तथा सहयोग के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी।
बांग्लादेश इस साल देश के स्वतंत्र होने की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है।