फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Armenia-Azerbaijan war: targeted residential area, attack on Ganja

आर्मेनिया-अजरबैजान युद्ध: निशाना बने आवासीय इलाके, गांजा पर हमला

Tue, 06 Oct 2020 01:06 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू Published by: Amit Mandal Updated Tue, 06 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Armenia-Azerbaijan war: targeted residential area, attack on Ganja
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष - फोटो : पीटीआई

अलगाववादी क्षेत्र नागोर्नो-कराबाख को लेकर आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष अब भी जारी है और इसकी चपेट में अजरबैजान का दूसरा सबसे बड़ा शहर गांजा भी आ गया है। अजरबैजान ने आर्मेनिया पर गांजा और मिनगाचेविर शहरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है जो लड़ाई वाले क्षेत्रों से काफी दूर हैं। गांजा में एक नागरिक की मौत हुई है और चार अन्य घायल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गांजा और मिनगाचेविर शहर संघर्ष वाले नागोर्नो-कराबाख की राजधानी स्टेपनाकर्ट से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। अजरबैजान में राष्ट्रपति के सहयोगी हिकमत हाजियेव ने इन शहरों में आर्मेनिया सेना के हमलों की पुष्टि करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि यहां कई क्षतिग्रस्त इमारतें देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि गांजा की सघन आवासीय बस्तियों पर निशाना साधकर आर्मेनिया ने मिसाइल हमले भी किए हैं। हालांकि हाजियेव द्वारा पोस्ट वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। मंत्रालय की प्रवक्ता सूसन स्टेपेनियन ने कहा, हमने अजरबैजान की दिशा में कोई गोलाबारी नहीं की है। उन्होंने अजरबैजान के आरोपों को हताशा करार दिया।
विज्ञापन


सैन्य हवाईअड्डे पर किया हमला
अजरबैजान द्वारा गांजा में हमले के आरोप नकारने के बावजूद नागोर्नो-कराबाख के नेता अरायिक हारुतयुन्यान ने हालांकि बताया है कि उन्होंने गांजा में सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए रॉकेट हमलों का आदेश दिया था। उनके प्रवक्ता वहराम पोघोस्यान ने कहा, क्षेत्र की सेना ने गांजा में एक सैन्य हवाईअड्डे को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed