{"_id":"604b833c8ebc3e592e0ea393","slug":"armed-attackers-kidnapped-at-least-30-students-in-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया: बंदूकधारियों का स्कूल पर हमला, 30 छात्र-छात्राओं का अपहरण किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया: बंदूकधारियों का स्कूल पर हमला, 30 छात्र-छात्राओं का अपहरण किया
Fri, 12 Mar 2021 08:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, लागोस
पीटीआई, लागोस
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 12 Mar 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर कम से कम 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसी क्षेत्र में कुछ सप्ताह पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। यह घटना गुरुवार देर रात कदुना राज्य में फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन, अफका में हुई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरूवान ने एक बयान में कहा कि करीब 30 विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया गया है। इन विद्यार्थियों में छात्र और छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा सशस्त्र हमलावरों ने स्कूल के कई कर्मचारियों का भी अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह हमला 'सशस्त्र डाकुओं' के एक बड़े गिरोह द्वारा किया गया। इससे पहले हुई ऐसी ही घटना में सेना ने हमलावरों से 180 कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित छुड़ा लिया था। इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए। सैमुअल अरुवान ने कहा कि सुरक्षा बल लापता विद्यार्थियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन